Listen to this article

छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसी स्थापना दिवस को लेकर भाजपा के जिला स्तर पर छह अप्रैल को कार्यक्रम होने जा रहे हैं। भाजपा जिला केशव पुरम के अध्यक्ष के द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। जिला केशव पुरम में कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के द्वारा बताया गया कि पार्टी छे अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िले में कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर विस्तार से प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी इस तरह से ज़िले की 5 विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए भाजपा इस बार काफ़ी उत्साहित दिख रही है। छह अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर भी काफ़ी ख़ुशी ज़ाहिर करी जा रही है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल से विशेष बातचीत कर जानने का प्रयास किया कि ज़िले में किस तरीक़े से वह स्थापना दिवस के उपलक्ष पर समारोह आयोजित होने जा रहे हैं। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता के साथ जिला अध्यक्ष की विशेष बातचीत की यह रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *