दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में संगठन मजबूती और आगामी रणनीति के लिए आज मासिक बैठकें हुई

Listen to this article

*कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने की अहम भूमिका निभाता है, कांग्रेस संगठन मजबूत स्थिति में है। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने की अहम भूमिका निभाता है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 14 जिला में मासिक बैठक आयोजित की गईं, जिसमें 258 ब्लाक अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, जिला व ब्लाक पदाधिकारी, पूर्व निगम पार्षद, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित सभी सेल एवं विभागों के चेयरमैन व पदाधिकरी भी जिला बैठकों में शामिल हुए।

यादव ने रोहिणी जिला की बैठक में दिल्ली के जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि 3 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ हुई बैठक में जिला अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन जिला अध्यक्षों की भूमिका और उनके पद को अहमियत देते हुए जिला अध्यक्षों को अधिक मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले, समर्पित भाव से संगठन में सेवा करने वाले को विशेष ध्यान दिया जाऐगा और उन्हें संगठन में सहभागी भी बनाकर अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जाऐंगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सभी ब्लाक अध्यक्षों से समन्वय स्थापित करके काम कर रहे है। बूथ को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष अपने अंतर्गत ब्लाक और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव को जीतने की रणनीति के तहत कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि खाली हुए 12 निगम वार्डों में आगामी निगम उप चुनावों के लिए दिल्ली के उन वार्डों की विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमर कसर काम करना होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *