भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का विधानसभा चुनाव 2025 के संकल्प पत्र का अपना सबसे महत्वपूर्ण संकल्प सरकार स्थापना के मात्र 45 दिन में पूरा कर दिया है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*दिल्ली की नव स्थापित भाजपा सरकार एक वर्ष में अपने संकल्प पत्र 2025 के लगभग सभी वादों की पूर्ति का रोड मैप जारी कर देगी – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का विधानसभा चुनाव 2025 के संकल्प पत्र का अपना सबसे महत्वपूर्ण संकल्प सरकार स्थापना के मात्र 45 दिन में पूरा कर दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की देश में अनेक दल चुनाव जीतते हैं पर मात्र 45 दिन में महिला समृद्धि योजना के 2500 रूपए प्रति माह देने एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रूपए का निशुल्क इलाज कवर देने के जैसे महत्वपूर्ण एवं बड़े आर्थिक व्यय वाली योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करके श्रीमती रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने एक कीर्तिमान बनाया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल के विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण के दावे थोथे दावे थे पर दिल्ली की नव स्थापित भाजपा सरकार एक वर्ष में अपने संकल्प पत्र 2025 के लगभग सभी वादों की पूर्ति का रोड मैप जारी कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *