आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, पोर्टल के माध्यम से जनसेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर

Listen to this article

• जनसुविधाओं को पोर्टल के माध्यम से उपल्बध काराने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट को एडवांस किया जा रहा है।
• दिल्ली सरकार के मंत्री डा. पंकज कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में आईटी विभाग की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
• पोर्टल के होम पेज पर प्रमुखता से प्रदर्शित होंगी पब्लिक सर्विस से जुड़ी जानकारी
• दिल्ली सरकार की वेबसाइटों को अपडेट करना जरुरी: आईटी मंत्री
• जनकल्याण से जुड़ी सरकारी सेवाएं वेब पोर्टल के माध्यम से आसानी से उपल्बध हों- माननीय डा. पंकज कुमार सिंह
• माननीय मंत्री ने दिल्ली सरकार के वेब पोर्टल को और अधिक तेज और यूजर फ्रेंडली बनाने पर दिया जोर

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री, दिल्ली रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट को नागरिकों के लिए अधिक सुगम और उपयोगी बनाने का निर्देश दिया है।
मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि, दिल्ली सरकार के प्रस्तावित एडवांस वेब पोर्टल के होम पेज पर पब्लिक सर्विस को और यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा।

“माननीय मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जल, सीवरेज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जनसेवाओं को दिल्ली सरकार के वेब पोर्टल पर और अधिक यूज़र फ्रेंडली बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को सहज और पारदर्शी तरीके से सेवाओं की जानकारी उपलब्ध हो, इसके लिए पोर्टल का इंटरफेस सरल और समावेशी बनाया जाए। इस पोर्टल के डेवलप होने पर एक क्लिक से पब्लिक सर्विस से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों की वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारियों को समय-समय पर अपडेट किया जाना आवश्यक है। विभागाध्यक्ष (HOD) यह सुनिश्चित करें कि वेबसाइट पर योजनाओं, सेवाओं और संपर्क से जुड़ी सूचनाएं हमेशा नवीनतम और प्रासंगिक रहें।”

मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने वेबसाइट की प्रस्तावित अपडेट प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए पोर्टल की डिज़ाइन को और अधिक सिटीजन फ्रेंडली एवं इंफोर्मेटिव बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल का डिज़ाइन इस प्रकार तैयार किया जाए कि यह सुव्यवस्थित हो और समाज के सभी वर्गों के नागरिकों के लिए आवश्यक जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके।”

इस पोर्टल पर दिल्ली सरकार के 100 से अधिक विभागों की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी। खास बात यह है कि इसमें दी गई जानकारियाँ लगातार अपडेट होती रहेंगी और पोर्टल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। पोर्टल की विकास प्रक्रिया में सुरक्षा, स्पीड और सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पोर्टल को ओपन सोर्स ड्रुपल (Drupal) तकनीक का इस्तेमाल कर विकसित किया जा रहा है जिसे एस्केलेबल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किया जा सकेगा ताकि यह आसानी से उपल्बध हो सके।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *