लोकसभा आर्ब्जवर क्षेत्र में जाकर कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान के ब्लाक स्तर तक के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर जिला एवं ब्लाक की समीक्षा करके अपने सुझाव देंगे- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*जिला आर्ब्जवर जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला व ब्लॉक स्तर के संगठन को बूथ स्तर तक बनाने एवं पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।- देवेन्द्र यादव

*आज की बैठक में प्रदेश स्तर, जिला एवं ब्लाक के ऐसे नेता व कार्यकर्ता जो पार्टी के खिलाफ गतिविधियां कर रहे है उनकी पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया। – देवेन्द्र यादव

*अ0भ0क0 कमेटी द्वारा संविधान बचाओ अभियान के तहत दिए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 अप्रैल को भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगी। – देवेन्द्र यादव

कांग्रेस के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘‘संगठन सृजन अभियान’’ के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और लोकसभा एवं जिला पर्यवेक्षकों की अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रारंभिक भाषण के साथ शुरु किया। जिसमें संगठन को जिला, ब्लाक, बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और भविष्य की कार्य योजनाओं को कैसे क्रियान्वित करके उन्हें प्रभावी बनाना है। बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए 40 दिन के कार्यक्रम पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जिसके तहत संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत 25 अप्रैल को भाजपा मुख्यालय तक संविधान बचाओ रैली पैदल मार्च भी निकाला जाएगा।

बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह-प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ एवं संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, मंगतराम सिंघल, मनीष चतरथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, अ0भा0क0कमेटी के सचिव मनोज यादव और सुशांत मिश्रा मौजूद थे। बैठकों प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यगण सहित लोकसभा एवं जिला पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष मौजूद रहें।

देवेन्द्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन मजबूती के लिए लोकसभा और जिला आर्ब्जवरों को प्रथम चरण टास्क की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि लोकसभा आर्ब्जवर प्रत्येक विधानसभा के तहत आने वाले सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर जिला एवं ब्लाक के कार्य की समीक्षा करके क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करेंगे। इस दौरान वह महसूस करें कि जिला एवं ब्लाक में बदलाव की जरूरत है तो स्पष्टीकरण के साथ अपनी कार्यवाही की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में जमा कराऐं।

देवेन्द्र यादव द्वारा जिला आर्ब्जवर जिला में संगठन को बूथ स्तर तक की कमेटी बनाने एवं सुचारू रूप से पार्टी के कार्यक्रमों को लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला व ब्लाक स्तर पर होने वाली गतिविधियों जैसे कि घर-घर प्रचार, धरना, प्रदर्शन या अन्य सामाजिक व क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों पर भी बैठकों में चर्चा करके महीने भर की गतिविधियां का मासिक प्रोग्राम तैयार करेगें। प्रत्येक आर्ब्जवर अपने प्रभार वाले जिलों एवं सभी ब्लाकों में दो उपाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव तथा एक सोशल मीडिया साथी के नाम 27 अप्रैल, 2025 तक प्रदेश कार्यालय में अवश्य जमा करवाने होंगे। जिलों व ब्लाक में प्रत्येक महीने मासिक बैठक आयोजन करवाना अनिवार्य है तथा उसकी रिपोर्ट बैठकों के 3-5 दिन के अंतराल में प्रदेश कार्यालय में जमा करानी होगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज की बैठके में ऐसे नेता और कार्यकर्ता जो प्रदेश स्तर, जिला एवं ब्लाक के कार्यक्रमों में दूरी बनाते है और पार्टी के खिलाफ गतिविधि करते उनकी पहचान करके सख्त कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया। तथा जो लोग किसी भी स्तर पर पार्टी के सच्चे सिपाही के रुप में काम करते है उनको आगे बढ़ाया जाएगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पीठ दिखाई है, इसमें आम आदमी पार्टी और भाजपा की सांठगांठ को कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के सामने लेकर जाऐंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जनता से दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार सत्ता देने की प्रार्थना करते थे और जनता ने उन्हें निगम में पूर्ण बहुमत दिया, फिर आज आम आदमी पार्टी किस सांठगांठ के तहत मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से भाग रही है। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते बहुमत न होते हुए भी अपने मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर उम्मीदवारों को नामांकन करवाया है।

यादव ने सभी चुने हुए निगम पार्षदां, चाहे वो किसी भी दल के हो या निर्दलीय हो। दिल्ली की बेहतरी के लिए दिल्ली नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए अपनी अंर्तात्मा की आवाज पर कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने प्रदेश कार्यकारिणी और लोकसभा, जिला आर्ब्जवर तथा जिला अध्यक्षों की बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मिले 40 दिन के कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी प्रदेशों को दिया गया है। 3 मई से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली सभी जिला कांग्रेस कमेटियां में निकाली जाऐगी। 11-17 मई तक संविधान बचाओ रैली सभी विधानसभाओं में निकालेंगे और 20-30 मई तक संविधान बचाओ अभियान के अंतिम चरण में घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसमें अपनी बूथ स्तरीय टीमों को सक्रिय करके कार्यकर्ता सीधे परिवारों से महंगाई, बेरोजगारी, बुनियादी अधिकारों, सामाजिक बराबरी सहित जाति जनगणना जैसे हर वर्ग को उसका अधिकार देने वाली कार्यवाही पर चर्चा करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *