बिजली कटौती से दिल्लीवाले परेशान; 40 डिग्री की तपती गर्मी में दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में रात में लगे घंटों लंबे पावरकट-आतिशी

Listen to this article

*सीएम रेखा गुप्ता का कहना है-दिल्ली में कहीं पॉवरकट नहीं हुए, लोग ख़ुद अपनी लाइटें बंद करके कैंडल लाइट डिनर कर रहे है-आतिशी

*रेखा जी क्या सोशल मीडिया पर सभी दिल्लीवाले झूठ बोल रहे है? क्या सभी ने कैंडल लाइट डिनर करने के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर मोमबत्ती जला ली है?-आतिशी

*रेखा गुप्ता दिल्लीवालों का मज़ाक न उड़ाये; लोग बहुत परेशान है, उनकी पावरकट की समस्या का समाधान करें-आतिशी

दिल्ली में तपती गर्मी में लग रहे लंबे पावरकट पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्लीवालों का मजाक बनाने के बजाय पावरकट की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, “बिजली कटौती से दिल्लीवाले परेशान है। 40 डिग्री की तपती गर्मी में दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में रात में घंटों लंबे पावरकट लगे है। उन्होंने कहा कि, “सीएम रेखा गुप्ता कहना है-दिल्ली में कहीं पॉवरकट नहीं हुए, लोग ख़ुद अपनी लाइटें बंद करके कैंडल लाइट डिनर कर रहे है।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सवाल पूछते हुए कहा कि, “रेखा जी क्या सोशल मीडिया पर सभी दिल्लीवाले झूठ बोल रहे है? क्या सभी ने कैंडल लाइट डिनर करने के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर मोमबत्ती जला ली है? उन्होंने कहा कि, रेखा गुप्ता जी दिल्लीवालों का मज़ाक न उड़ाये; लोग बहुत परेशान है, उनकी पावरकट की समस्या का समाधान करें।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि, “कल दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान था। बहुत ज़्यादा गर्मी थी। रात के समय भी तापमान बहुत ज़्यादा था। इतनी गर्मी में यदि बिजली चली जाए तो बहुत मुश्किलें होती है बावजूद इसके कल दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के लंबे-लंबे पावरकट हुए। लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी कहती है कि “दिल्ली में कहीं पॉवरकट नहीं हुए। लोग ख़ुद अपनी लाइटें बंद करके कैंडल लाइट डिनर कर रहे है।”

उन्होंने कहा कि, “मैं रेखा गुप्ता जी से निवेदन करना चाहती हूँ, आप दिल्लीवालों का मज़ाक़ मत उड़ाइये। कल रात को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लंबे-लंबे पावरकट लगे है।”

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि, “कल दिल्ली में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस तपती गर्मी में भी रात के समय कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। लेकिन मुख्यमंत्री रेखा जी कहती हैं—दिल्ली में कोई पावरकट नहीं लग रहे, लोग तो खुद मोमबत्ती जलाकर, कैंडल लाइट डिनर कर रहे हैं। रेखा गुप्ता जी: आप दिल्ली की मुख्यमंत्री है। ऐसे दिल्लीवालों का मज़ाक मत उड़ाइये। लोग बहुत परेशान है, उनकी पावरकट की समस्या का समाधान कीजिए।”

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि,”सोशल मीडिया पर जाकर देखिए। रोज़ सुबह मेरे व्हाट्सएप पर, इनबॉक्स में पॉवर कट की शिकायत कर रहे लोगों के मेसेज आए होते है।”

उन्होंने साझा किया कि, “कल रात 11:05 बजे पर भजनपुरा के एक व्यक्ति शिकायत कर रहे है कि, आधे घंटे से ज़्यादा पावरकट हुआ। रात 12:44 बजे संगम विहार सी-ब्लॉक के लोग शिकायत कर रहे है कि वहाँ पर भी बिजली नहीं है। 1:51 बजे कमला नगर में रहने वाले कह रहे है कि एक घंटे से ज़्यादा से पॉवरकट है। 1:52 बजे जीवन पार्क, उत्तम नगर वाले बता रहे है कि, उनके यहाँ भी एक घंटे से ज़्यादा पावरकट हुआ। 1:53 बजे सेक्टर 2 द्वारका के निवासी बता रहे है कि, उनके यहाँ 2 घंटे से ज़्यादा बिजली गई हुई है। 4:16 बजे सोनिया विहार के निवासी बता रहे है कि कई घंटों से बिजली गई हुई है और लगातार रोज रोज बिजली जा रही है। 4:26 बजे भोगल में रहने वाले कह रहे है कि, 1 घंटे से ज़्यादा से बिजली गई हुई है, रात को 3:30 बजे से बिजली गई हुई है। भोगल में रहने वाले एक और व्यक्ति कह रहे है कि मैं तो भाजपा का कट्टर समर्थक हूँ फिर भी बिजली जा रही है। एक और व्यक्ति बता रहे है कि उनके एरिया में 5-5 घंटे बिजली जा रही है। कोटला मुबारकपुर में रहने वाले बता रहे है कि लगातार उनके यहाँ वोल्टेज फ़्लैक्चुएट हो रहा है।”

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सवाल पूछते हुए कहा कि,- “रेखा जी क्या ये सभी दिल्लीवाले झूठ बोल रहे है? क्या कमला नगर, संगम विहार, भोगल, उत्तम नगर में सब लोग झूठ बोल रहे है? क्या सभी लोगों ने अपने घरों में लाइट बंद कर मोमबत्ती जला ली है कैंडल लाइट डिनर करने के लिए?”

उन्होंने कहा कि, “रेखा जी आप दिल्ली की मुख्यमंत्री है। ऐसे दिल्लीवालों का मजाक मत उड़ाइये। दिल्लीवाले बहुत परेशान है, वो पॉवरकट नहीं चाहते है। उनकी समस्या का समाधान कीजिए।”

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *