जब सत्तासीन भाजपा के नेता “ट्रिपल इंजन“ सरकार में सुरक्षित महसूस नहीं हैं, तो आम लोग अपने आपको सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे?- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लोगों से किए गए एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि “ट्रिपल इंजन“ सरकार ने निश्चित रूप से यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा नेताओं के जीवन को दिल्ली पुलिस के साथ उच्च स्तर की सुरक्षा देकर सुरक्षित करे। भाजपा अध्यक्ष श्री विरेन्द्र सचदेवा को सुरक्षा प्रदान करने का मतलब है कि भाजपा नेता अपने को सुरक्षित महसूस नही करते। इसलिए भाजपा अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा की जगह जैड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जगह राजधानी में बढ़ते अपराधों, अराजकता, हत्याओं, डकैती, झपटमारी की घटनाओं को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित करें, जिसमें अभी तक पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि क्या कारण हैं कि पहलगाम हमले के बाद गृहमंत्रालय देशवासियों की सुरक्षा की जगह अपने नेताओं की सुरक्षा चाकचौबंद करने में लगी है, जबकि आज पूरा देश आतंकवाद से लोगों को बचाने में की बात कर रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं ही अपने आप को सुरक्षित नही समझते है जिससे साबित होता है कि दिल्ली और देश की जनता सुरक्षित हाथों में नही है। यही कारण है कि भारत सरकार अपने नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी है, उन्हें देश की जनता की सुरक्षा की चिंता नही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की येलो बुक के अनुसार जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दिशा निर्देश शामिल हैं। जैड श्रेणी की सुरक्षा में लगभग 22-25 सुरक्षा बल मिलते है, जिसमें व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और आठ सशस्त्र आर्म गार्ड शामिल हैं। एक ’वाई’ श्रेणी में 8-10 सुरक्षा बल मिलते हैं, जिसमें छह पीएसओ और चार स्थिर सशस्त्र गार्ड शामिल हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार के मंत्री और भाजपा नेता सुविधाएं और सुरक्षा लेने में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों से पीछे नही है। ये सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिए साधारण जीवन जीने का ढोंग करते है, वास्तविकता में सच बिल्कुल विपरित है। मैं पूछना चाहता हूॅ कि इतनी लंबी सुरक्षा व्यवस्था का खर्च कौन वहन करेगा, क्या पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए सरकारी खजाना के पैसा इस्तेमाल किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *