भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों पर थोपा आयुष्मान भारत योजना का स्कैम- प्रियंका कक्कड़

Listen to this article
  • कैग ने आयुष्मान योजना में ढेरों अनियमितताएं बताई है, इसके लाभार्थियों को अस्पतालों में ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है- प्रियंका कक्कड़
  • इस योजना में ओपीडी नहीं हैं, अस्पताल में भर्ती होने पर ही इसका लाभ मिलेगा, जबकि केजरीवाल सरकार में सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त था- प्रियंका कक्कड़
  • कुछ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की एवज में भाजपा सरकार ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर लाखों रुपए खर्च कर दिए- प्रियंका कक्कड़
  • भाजपा को अरविंद केजरीवाल के स्थापित हेल्थ मॉडल का अध्ययन करके उसे लागू करना चाहिए, भले ही वह उसका नाम बदल दे- प्रियंका कक्कड़

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की कड़ी आलोचना की है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों पर आयुष्मान योजना का स्कैम थोप दिया है। कैग ने आयुष्मान योजना में ढेरों अनियमितताएं बताई है। आयुष्मान के लाभार्थियों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही इसका लाभ मिलेगा, जबकि केजरीवाल सरकार में ओपीडी से लेकर ऑपरेशन तक सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त होता था। महज कुछ लोगों को इसका लाभ देने की एवज में भाजपा ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर लाखों रुपए खर्च कर दिए। भाजपा को अरविंद केजरीवाल द्वारा स्थापित हेल्थ मॉडल का अध्ययन करना चाहिए और अच्छा लगे तो उसे लागू करना चाहिए, भले ही वह नाम बदल दे।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि सोमवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना दिल्लीवालों पर थोप दिया है, जिसके बारे में सीएजी ने बताया था कि इसमें बहुत सारी अनियमितता है। आयुष्मान भारत योजना में लोगों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। आयुष्मान योजना में स्कैम की वजह से भाजपा शासित हरियाणा ने भी इसे लागू करने से मना कर दिया था। अब इस आयुष्मान भारत घोटाले को जबरदस्ती दिल्लीवालों पर थोप दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कुछ मुट्ठी भर लाभार्थियों को आयुष्मान भारत स्कैम की योजना पहुंचाने का दावा कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी ओपीडी सेवा का लाभ नहीं ले सकते। जब तक लाभार्थी अस्पताल में एडमिट नहीं होगा, तब तक इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। अगर किसी बुजुर्ग को शुगर है और उसे नियमित तौर पर डॉक्टर से चेकअप कराना है, उनको बुखार आ आता है या खांसी, जुमाक जैसी छोटी बीमारी है तो वो आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले सकते।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थी, उसमें कोई लिमिट या प्रतिबंध नहीं था। वह 10 लाख का इंश्योरेंस नहीं था। आम आदमी पार्टी की सरकार में सरकारी अस्पतालों में लोगों को हजारों से लाखों रुपए का इलाज बिल्कुल मुफ्त मिलता था। आज दिल्ली की भाजपा सरकार ने बुजुर्गों के उपर एक 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस थोप दिया है। यह बेदह ही निंदनीय है। इससे बड़ी बेशर्मी की बात यह है कि मुट्ठी भर लोगों को कार्ड देने और एक-दूसरे की पीठ थपथपाने के लिए भाजपा ने एक बड़ा कार्यक्रम किया। उस कार्यक्रम को आयोजित करने में भी लाखों रुपए खर्च अलग से हुए होंगे।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि क्या भाजपा यह जानती है कि भगवान न करें, लेकिन अगर किसी बुजुर्ग को कैंसर हो या बायपास की जरूर हो तो उसमें कितना खर्च आता है। क्या 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस स्कीम उस खर्चे की भरपाई कर पाएगी? क्या भाजपा अपनी झूठी राजनीति को एक बार छोड़कर ‘‘आप’’ सरकार द्वारा दिए गए स्वास्थ्य लाभ का अध्ययन करेगी? क्यों कोफी अन्नान जैसे दिग्गज लोगों ने ‘‘आप’’ सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की? क्या इसको एक बार अध्ययन करने में भाजपा का कुछ चला जाएगा? अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य मॉडल अच्छा लगे तो उसे अपना ले, भले ही उसका नाम बदल दे। हमें कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा ने अपनी तुच्छ राजनीति के चलते दिल्ली में चल रही शानदार स्वास्थ्य मॉडल को नष्ट करके दिल्ली को पीछे ढकेलने का काम किया है। ‘‘आप’’ की सरकार ने बड़ी मेहनत व सच्चे दिल से दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किए थे। भाजपा मुट्ठी भर आयुष्मान कार्ड बांट कर वाहवाही लूटना चाहती है। यह बेदह ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *