डॉ. जीतेंद्र कुमार द्वारा “ब्रेन बैलेंसिंग”, “स्ट्रेस मैनेजमेंट” और “परफॉर्मेंस एनहांसमेंट” विषयों पर व्याख्यान

Listen to this article

आज दिनांक 28-4-2025 को उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आज एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध मस्तिष्क वैज्ञानिक डॉ. जीतेंद्र कुमार ने “ब्रेन बैलेंसिंग”, “स्ट्रेस मैनेजमेंट” और “परफॉर्मेंस एनहांसमेंट” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया। इस सत्र में पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया और इसे एक अत्यंत अच्छा तथा तनावमुक्त अनुभव बताया। डॉ. जीतेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मानसिक संतुलन बनाए रखने और कार्य क्षमता को बढ़ाने के प्रभावी तरीकों को सीखा।

इस सत्र का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक संतुलन बनाए रखने, तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और कार्य प्रदर्शन को बेहतर बनाने के नवीनतम वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराना था।

सभी प्रतिभागियों ने सत्र के दौरान दी गई तकनीकों एवं सुझावों को अत्यंत उपयोगी और प्रभावी बताया। कार्यक्रम के पश्चात अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने इसे एक सकारात्मक, ज्ञानवर्धक और तनावमुक्त अनुभव के रूप में वर्णित किया।

हरेश्वर वी. स्वामी, IPS, DCP/उत्तर-पूर्व जिले द्वारा डॉ. जीतेंद्र कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि बल की मानसिक सशक्तता और कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हो सके।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *