*भ्रष्टाचार अपराध शाखा क्लास रुम घोटाले मामले की निष्पक्ष जांच करके भ्रष्टाचार करने वालों सजा दिलवाए। – देवेन्द्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा स्कूलों की बिल्डिंग और 12748 क्लास रुम के निर्माण में 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज की है जिससे साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार कभी न कभी उजागर होता है और न्याय अपना काम करता है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि शराब घोटाले की तरह स्कूलों के क्लास रुम घोटाले को उजागर भी कांग्रेस पार्टी ने किया था। आम आदमी पार्टी जो ईमानदारी के बड़े-बड़े वादे करके भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके सत्ता में आई थी, वह खुद भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई साबित हुई है, जिसके तहत उनके मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येन्द्र जैन ने जेल की हवा खाई।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भ्रष्टाचार अपराध शाखा (एसीबी) इस मामले में निष्पक्ष जांच करके जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है उनको सजा दिलवाए ताकि दिल्ली की जनता तक यह संदेश जाए कि जो भ्रष्टाचार करेगा वो जेल जाएगा।



