Listen to this article

देश में एक तरफ़ यहाँ जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस ने अपनी माँग लगातार पुरज़ोर तरीक़े से सरकार के सामने रखी तो वहीं दूसरी तरफ़ सरकार जाति जनगणना को लेकर पहले भले गंभीरता नहीं दिखा रही थी। परंतु जैसे ही सरकार ने जाति जनगणना कराने को लेकर हामी भरी तो इस पर श्रेय लूटने की होड़ मच गई। कई राजनीतिक पार्टियों इसे अपनी जीत बताने में लगी है। हालाँकि जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर कई जनसभा और कई प्लेटफॉर्मों पर उठा चुके थे। अब दोनों पार्टियों की जाति जनगणना को लेकर मंशा साफ़ हो गई है। अगर बात करी जाए 1 ऐसी राजनीतिक पार्टी की जो देश में जाति विहीन समाज को लेकर लगातार माँग उठायी जाती रही है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की जो की लगातार अपनी पार्टी के प्लैटफ़ॉर्म पर और कई कार्यक्रमों में जातीय विहीन समाज की माँग को लेकर सरकार से जाति उन्मूलन क़ानून की माँग करती आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान के द्वारा इसके लिए कई अभियान भी चलाये गए। अब जब स्थिति साफ़ हो गई है कि देश में जाति आधार पर जनगणना होगी ऐसे में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की माँग को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान से उनकी जाति विहीन समाज और जाति उन्मूलन क़ानून की माँग को लेकर अब उनका क्या रुख़ है। इस पर उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि यह विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *