दिल्ली के मेयर, राजा इक़बाल सिंह द्वारा आज मयूर विहार फेज़ 1 में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र सचदेवा; केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पूर्वी दिल्ली, हर्ष मल्होत्रा; शाहदरा दक्षिणी ज़ोन अध्यक्ष, संदीप कपूर उपस्थित थे।
मेयर, राजा इक़बाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे इस वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र में बुजुर्गों को मनोरंजन और खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने और अनुभव साझा करने में मदद मिलेगी। इस केंद्र के निर्माण का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अकेलेपन को दूर करना है। यहां वे अपना दुख-सुख दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और अपना समय आनंद, मस्ती और खुशी के साथ बिता सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि यह वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा और जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। इस केंद्र में बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था लाइब्रेरी और मनोरंजन व इंडोर खेल का सामान रहेगा। बुजुर्गों के लिए टॉयलेट ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही ओपन स्पेस भी रखा गया है।