*दिल्ली को साफ रखना हमारा प्राथमिक दायित्व है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा – मेयर, राजा इक़बाल सिंह
*दिल्ली को साफ करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है और योजनाबद्ध रूप से यहाँ कार्य किया जायेगा – मेयर, राजा इक़बाल सिंह
*इस अभियान का उद्देश्य मानसून से पहले दिल्ली को आने वाले मानसून के लिए तैयार करना है – मेयर, राजा इक़बाल सिंह
दिल्ली को साफ सुथरा बनाने की मुहिम के तहत आज दिल्ली के मेयर, राजा इक़बाल की अगुवाई में गीता कॉलोनी में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर शाहदरा दक्षिणी जोन के अध्यक्ष, संदीप कपूर भी मौजूद थे। इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली को साफ करना और मानसून से पहले दिल्ली को आने वाले मानसून के लिए तैयार करना है।
मेयर, राजा इक़बाल ने कहा ने दिल्ली साफ स्वच्छ करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि दिल्ली को साफ रखना हमारा प्राथमिक दायित्व है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करके कहा कि अपने क्षेत्र को साफ रखने में निगम को सहयोग दें क्यूंकि शहर को साफ रखने में सामुदायिक भागीदारी नितांत आवश्यक है।
मेयर ने कहा कि दिल्ली को साफ करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है और योजनाबद्ध रूप से यहाँ कार्य किया जायेगा। इस मेगा सफाई अभियान में स्थानीय पार्षद और एमसीडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


