Listen to this article

वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली के शालीमार बाग़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीतमपुरा वार्ड नंबर 57 के निगम पार्षद डॉक्टर अमित नागपाल के कार्यालय भी चार दिनों का बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड आवेदन को एक शिविर लगाया गया है। इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान का आवेदन और प्रक्रिया के बारे में अच्छे से जानकारी मिल सके और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उन्हें इलाज मिल सके। निगम पार्षद डॉक्टर अमित नागपाल के कार्यालय में सुबह से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह शिवर शुरू हो जाता हैं। बुजुर्गों को किसी तरह से परेशानी न हो इसके लिए कार्यालय में हर सुविधा का ध्यान रखते हुए बुजुर्गों की पूरी मदद की जा रही है और आयुष्मान कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। पार्षद के द्वारा लगाए गए शिविर में अभी तक कुल कितने वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आवेदन कर चुकी हैं और कुल कितने होने की संभावना है। जब इस बारे में निगम पार्षद डॉक्टर अमित नागपाल से हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ये जानने का प्रयास किया तो इस पर उन्होंने क्या कहा आइए देखते है हमारे संवाददाता की यह विशेष रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *