दिल्ली कांग्रेस भारतीय सेना के मनोबल को मजबूत करने के लिए कल 09 मई को जंतर मंतर पर जय हिन्द यात्रा में भाग लेंगी- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्यवाही के लिए सराहना प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्ताव पास करके यह निर्णय लिया कि दिल्ली कांग्रेस भारतीय सेना के मनोबल को मजबूत करने के लिए कल दिनांक 09 मई, 2025 को सायं 3 बजे जंतर मंतर पर जय हिन्द यात्रा में भाग लेंगी।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम में शहीद हुए 26 निर्दोष लोगों का बदला लेकर पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी कैंपों को नेस्तनाबूद करने की जवाबी कार्यवाही के लिए सराहना प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में रखे गए प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी का देश में संकट के समय सरकार को दिए गए समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया गया। सभी नेताओं ने एक सुर में इस संकट की घड़ी में भारतीय सेना और देश के साथ खड़े होने का प्रस्ताव भी पास किया ।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन, पूर्व दिल्ली मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ और मंगतराम सिंघल, अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव रोहित चौधरी, प्रवक्ता रागिनी नायक, वरिष्ठ नेता जगजीवन शर्मा, निगम पार्षद मौहम्मद जरीफ, राजेश गर्ग, अनुज आत्रेय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *