Listen to this article

ऑपरेशन संदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान और शौर्य के लिए भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में मंगलवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की संयोजक क्षेत्रीय विधायक राजकुमार भाटिया थे। श्री भाटिया नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा आदर्श नगर के आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रा नगर पर जाकर सम्पन्न हुई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिसमें भारतीय सेना के सम्मान में नारेबाजी भी की गईं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया। यह देश के लिए गौरव का विषय है। जिस तरीके से केंद्र सरकार ने भारतीय सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार भाटिया से विशेष बातचीत कर जानने का प्रयास किया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य क्या है। इस पर श्री भाटिया ने क्या कहा आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि ये विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *