“लीलो और स्टिच” का नया ट्रेलर हुआ रिलीज — इस गर्मी की सबसे बड़ी फैमिली ब्लॉकबस्टर जल्द आने वाली है

Listen to this article

*“लीलो और स्टिच” मचाएगा तहलका, 23 मई 2025 से सिनेमाघरों में — अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़

वो नन्हा, प्यारा, और थोड़ा शरारती एलियन अब आपके दिल चुराने और इस गर्मी में मस्ती का तूफान लाने के लिए तैयार है, क्योंकि डिज़्नी की लीलो और स्टिच जल्द ही आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का नया ट्रेलर अब सभी भाषाओं में उपलब्ध है।

लीलो और स्टिच एक बेहद मज़ेदार और दिल को छू लेने वाली कहानी है — एक अकेली हवाईयन लड़की और एक फरार एलियन की, जो उसकी टूटी हुई फैमिली को फिर से जोड़ने में मदद करता है। इस फिल्म का निर्देशन किया है अवॉर्ड-विनिंग निर्देशक डीन फ्लाइशर कैंप ने। पटकथा लिखी है क्रिस केकानिओकालानी ब्राइट और माइक वैन वेस ने। फिल्म में अभिनय कर रहे हैं सिडनी एलिज़ाबेथ अगुडॉन्ग, बिली मैगनसैन, टिया कैरेर, हैना वाडिंगहैम, क्रिस सैंडर्स, कोर्टनी बी. वेंस, और ज़ैक गैलीफिआनाकिस, और नई कलाकार माया कीआलोहा की पहली फिल्म है यह।

डिज़्नी की एनिमेटेड क्लासिक का यह लाइव-एक्शन रूपांतरण भारत में 23 मई 2025 को रिलीज़ होगा — अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *