दिल्ली में बी एम एस के 70 स्वर्णिम वर्ष समापन समारोह होगा

Listen to this article

भारतीय मजदूर संघ अपने 70 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस अवसर पर लगभग एक वर्ष से पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम जैसे युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, आदि समारोह आयोजित किए जा रहे थे। अब 23 जुलाई को दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 22 जुलाई को प्रचार टोली के बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन, क्षेत्रिय संगठन मंत्री अनुपम जी और प्रदेश महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर ने पत्रकारो और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी ने आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।

बाद में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन जी ने कहा की भारतीय मजदूर संघ सन 1955 में भोपाल में जहाँ से शुरू हुआ वही से इस 70 वर्ष पूरा होने पर स्वर्णिम कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 70 वर्ष की इस यात्रा में हम देश के जीरो मेम्बर वाली यूनियन से नंबर एक ट्रेड यूनियन बन गए। भारतीय मजदूर संघ मानवीय, सामाजिक और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रख कर अपना कार्य करता है। बताया जाता है कि 1974 में हमने पहली बार डोमेस्टिक वर्कर की यूनियन बना कर इसका परिचय दिया है। उन्होंने बताया की लगभग 6200 से ज़्यादा यूनियन और 2 करोड़ से ज़्यादा सदस्य हैं।

इस बैठक में प्रचार प्रमुख सर्वेश मिश्रा, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना , फोटो जर्नलिस्ट जगजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *