यह लग्ज़री कारों की लंबी लाइन देखकर आप सोच रहे होंगे। ये सभी कारें बिकने के लिए खड़ी हुई हैं। लेकिन ऐसा नहीं है आपको बता दें कि यह सभी कारें चोरी की कारें है ना की बिकने के लिए खड़ी हुई हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे अंतरराज्यीय कार चोरी के गैंग का भंडाफोड़ किया है जो की लग्ज़री कारें ऑन डिमांड पर चोरों से माँग किया करते थे। यह लग्ज़री कार 4 से 5 लाख रुपया में ख़रीद कर पंजाब ले जाते थे। पुलिस ने कार चोरी करने वाले चोरों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन यह चोरी की कारें जो रिसीवर ख़रीद कर पंजाब में ले जाते थे। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर 21 कारें बरामद करी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अवतार सिंह उर्फ़ सनी अरोड़ा, हरप्रीत सिंह उर्फ़ हनी, परमदीप उर्फ़ लौटे, मनप्रीत उर्फ़ बायू को गिरफ़्तार किया है। ये सभी आरोपी रिसीवर हैं। कार चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को मई के पहले हफ़्ते में सूचना मिली थी की पंजाब से चोरी की कारें ख़रीदने दिल्ली आने वाले हैं। पुलिस ने टीम गठित कर इस मामले की जाँच पड़ताल शुरू करी। पुलिस पहले चोरी की कार ख़रीदने वाले तक पहुँची। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी तक पुलिस पहुँची और 8 कारें बरामद करी। जाँच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने कुल 21 लग्ज़री कारें बरामद की हैं। यह लग्ज़री कारें क्रेटा, केया, फॉर्चून और थार आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि पुलिस चोरों पकड़ने में जुटी हुई है। फ़िलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऑन डिमांड पर चोरों से लग्ज़री कारों की माँग करने वाले आरोपियों को पकड़ा है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिशनर सुरेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में।
फ़िलहाल पुलिस चोरों के तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में बड़ा गिरोह शामिल होने की आशंका है। आरोपियों के क़ब्ज़े लग्ज़री कारें बरामद करी है पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

