अभिषेक बच्चन के लिए यह एक हाउसफुल है

Listen to this article

अभिषेक बच्चन इन दिनों सफलता की रफ्तार पर सवार हैं — और उनके शो की सीटें तेजी से भर रही हैं। उनकी आने वाली फ़िल्म हाउसफुल 5 को लेकर जो उत्साह है, वो ये साबित करता है कि जब चार्म, टैलेंट और कंसिस्टेंसी कभी भी फैशन (ट्रेंड) से बाहर नहीं जाती।

पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर हिट्स के ज़रिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। युवा में उनका इंटेंस किरदार हो, मनमर्ज़ियां और लूडो में उनकी लेयर्ड एक्टिंग, बॉब बिस्वास में उनका ट्रांसफॉर्मेशन या घूमर में उनका दमदार रोल — अभिषेक ने हर बार दर्शकों को चौंकाया है। दसवीं में उनके प्रदर्शन को न सिर्फ़ शानदार रिव्यूज़ मिले, बल्कि यह नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड भी कर रही थी। हाल ही में बी हैप्पी ने भी इसी राह पर चलते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो पर टॉप स्पॉट हासिल किया। वहीं आई वांट टू टॉक में उनके काम ने एक और उपलब्धि उनके नाम की — आलोचकों और दर्शकों से भरपूर सराहना और कई अवॉर्ड्स भी मिले।

लेकिन सिर्फ़ उनकी एक्टिंग ही नहीं, खुद अभिषेक भी आजकल खूब सुर्खियों में हैं। हाल की उनकी पब्लिक अपीयरेंसेज़ ने फैंस (और इंटरनेट) को चौंका दिया है। हमेशा से अपने चार्म के लिए जाने जाने वाले अभिषेक अब एक नए दौर की ‘एफ़र्टलेस हॉटनेस’ के पोस्टर बॉय बनते नज़र आ रहे हैं। फिर चाहे वो किसी ट्रेलर लॉन्च पर हों या आम जनता के बीच, ओजी ब्लफ़मास्टर ऐसे लुक पेश कर रहे हैं जो एक-एक फ्रेम में इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।

प्रतिभा से लेकर स्वैगर तक – यह अभिषेक बच्चन के लिए आधिकारिक तौर पर हाउसफुल है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *