रॉकस्टार डीएसपी ने ‘ट्रांस ऑफ कुबेरा’ के साथ फिर धमाल मचाया – एक और चार्टबस्टर बनने को तैयार

Listen to this article

*’जाके आना यारा’ के बाद, डीएसपी ने ‘ट्रांस ऑफ कुबेरा’ के साथ एक और धमाकेदार गाना किया पेश

*रॉकस्टार डीएसपी का अगला गाना ‘ट्रांस ऑफ कुबेरा’ वाकई आपको दमदार लिरिक्स और बेहतरीन म्यूजिक के साथ एक अलग ही सफर पर ले जाएगा

जब हमें लगा कि रॉकस्टार डीएसपी इससे बेहतर नहीं कर सकते, तब संगीत के इस जादूगर ने फिर से हमें गलत साबित कर दिया। हाल ही में रिलीज़ हुए ‘जाके आना यारा’ की अपार सफलता के बाद, देवी श्री प्रसाद ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कुबेरा’ से एक और जबरदस्त गाना ‘ट्रांस ऑफ कुबेरा’ रिलीज़ किया है। यह नवीनतम ट्रैक में वह सब कुछ है जिसकी हम डीएसपी से उम्मीद करते हैं, जिसके लिए उनको उपनाम रॉकस्टार दिया गया है, आकर्षक, शानदार और एक ऐसा ट्रान्स नंबर जो लंबे समय तक आपके दिमाग में रहेगा। यह गाना पॉवर और उस तरह की अविनाशी एनर्जी से भरपूर है। और गाने के बोल को छोड़ भी दें, तो इसकी धुन अपने आप में एक ट्रान्स है जो आपको एक संगीत यात्रा पर ले जाती है। यह क्लासिक डीएसपी का जादू है – और हमें तो कोई शिकायत नहीं, क्योंकि डीएसपी जानते हैं लोगों को थिरकाने वाला संगीत कैसे बनाना है।

केवल गाना ही नहीं, बल्कि फिल्म कुबेरा भी 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है। प्रतिष्ठित निर्देशक शेखर कम्मुला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि एक पैन-इंडिया सोशल थ्रिलर है जिसे तेलुगु, तमिल और हिन्दी में एक साथ शूट किया जा रहा है, और मलयालम व कन्नड़ में डब किया जाएगा। और यह एक रॉकस्टार डीएसपी म्यूज़िकल है क्योंकि म्यूजिक उस्ताद ने एक साथ सभी 5 भाषाओं में गाने बनाए हैं। धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मैडोना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे शानदार कलाकारों के साथ, इस फ़िल्म में एक ब्लॉकबस्टर के लिए सभी तत्व मौजूद हैं। और जब आप डीएसपी के शानदार संगीत कौशल को इसमें शामिल करते हैं, तो यह बस केक पर आइसिंग की तरह होता है।

नीचे गाना देखें:

https://www.instagram.com/p/DKE_7IHTxne


इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कर राममोहन राव द्वारा एमिगोस क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है, इसके सिनेमैटोग्राफर हैं निकेत बम्मिरेड्डी और प्रोडक्शन डिज़ाइन की ज़िम्मेदारी संभाली है दिग्गज थोटा थरानी ने। तकनीकी टीम भी उतनी ही शानदार है जितनी कि स्टारकास्ट। 20 जून 2025 को होने वाली ग्लोबल थिएटरिकल रिलीज़ के साथ, Kuberaa उच्च निर्माण मूल्य और डीएसपी की संगीत प्रतिभा के बल पर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

अगर “ट्रान्स ऑफ़ कुबेरा” इस फिल्म का संकेत है, तो हमें यकीन है कि यह फिल्म और इसका संगीत एक यादगार अनुभव बन जाएगा। यह ट्रैक यह साबित करता है कि डीएसपी का संगीत भाषा की सीमाओं से परे जाकर सीधे दिल से जुड़ता है। जैसे-जैसे हम फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, एक बात तो तय है – डीएसपी एक बार फिर म्यूज़िक चार्ट्स पर छाने के लिए तैयार हैं, और इस बार वह अपने ट्रान्स बीट्स के साथ हम सभी को एक नई संगीत यात्रा पर ले चलने वाले हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *