Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में तोड़फोड़ को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि अवैध निर्माण के नाम पर डीडीए द्वारा लोगों को नोटिस दिए जा रहे है। कुछ दिन पहले 2 बार वेस्ट कमल विहार उसके बाद केशव नगर के आस पास बुराड़ी में तोड़फोड़ DDA द्वारा करी गई थी। अब एक बार फिर से बुराड़ी के कादी पुर गाँव के श्री शाम कालोनी को अवैध निर्माण बता कर DDA द्वारा नोटिस दिए गए हैं। लोगों को मकान ख़ाली करने का फ़रमान दिया गया है। यहाँ क़रीब सौ मकान बने हुए हैं। लोगों को यहाँ से मकान ख़ाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एडवोकेट रामबीर चौहान ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाते हुए इस नोटिस को पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी बताया। उन्होंने कहा कि इस नोटिस में ना कोई खसरा नंबर ये आदेश एक तरह का कोरा आदेश का नोटिस। दूसरी तरफ़ उन्होंने क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी , आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा , क्षेत्र के कांग्रेस के नेता और क्षेत्रीय पार्षदों को लोगों के साथ खड़े होने का आग्रह ताकि ग़रीब लोगों के मकान ना टूट सके और श्री चौहान ने इन लोगों से भी अपील की कि वह लोग सड़कों और इस आदेश को विरोध। आइए देखते हैं होटल ख़बरें कि वरिष्ठ संवाददाता की यह रिपोर्ट रामबीर चौहान ने प्रेस वार्ता में क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *