‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर ने शुरू की वाईआरएफ की वॉर 2 की डबिंग

Listen to this article

2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 के लिए सुपरस्टार एनटीआर ने डबिंग शुरू कर दी है। यशराज फिल्म्स की इस मेगा एक्शन फिल्म का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एनटीआर स्टूडियो में डबिंग करते नजर आ रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाईआरएफ के मशहूर स्पाय यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसने अब तक हर बार ब्लॉकबस्टर हिट्स दी हैं।

वॉर 2 में एनटीआर के साथ होंगे ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी।
यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांचक कहानी से भरपूर होगी जिसमें एनटीआर और ऋतिक आमने-सामने दिखाई देंगे।

वॉर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *