Listen to this article

क्या आपको पता है कि किसी महिला को लगातार 14 सेकंड से ज्यादा घूरना एक अपराध की श्रेणी में आता है? जी हां, भारतीय कानून के अनुसार ऐसा करना महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न माना जाता है और सजा का भी प्रावधान है लेकिन अफसोस की बात यह है कि हमारे देश के​ ज्यादातर लोग इस कानून के बारे में जानते नहीं हैं। लेकिन जानकारी की कमी के कारण लोग अनजाने में उन्हें नजरअंदाज़ कर देते हैं। महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध और उत्पीड़न को लेकर कई बार ख़बरें आती हैं और इसके ऊपर कई फ़िल्में भी बन चुकी है जो कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में आवाज़ बुलंद करी जा सके और जागरूक किया जा सके। जी हाँ इसी कड़ी में एक फ़िल्म जल्द ही आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म का नाम है जागृति स्पीक अप। फ़िल्म का उद्देश्य जागरूकता को फैलाना है। यह फिल्म ​rape prevention पर केंद्रित है, और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है। फिल्म में राजनीश दुग्गल, अंजलि पाटिल, अनिल रस्तोगी, पुष्कर sharma और वेरोनिका द्विवेदी जैसे कलाकार नज़र आएंगे।
बताया जाता है कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि एक सशक्त संदेश है। समाज को जागरूक करने का, आवाज़ उठाने का, और अपने अधिकारों को समझने का।​ समाज तब बदलता है जब हम जागते हैं। जागृति स्पीक अप आने वाली इस फ़िल्म का एक को टीज़र वीडियो रिलीज़ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *