दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति का चुनाव हुआ संपन्न

Listen to this article

*भाजपा की सत्या शर्मा स्थायी समिति की अध्यक्ष और सुन्दर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

*पिछले ढाई साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन अब विकास की दिशा में सकारात्मक कार्य किये जायेंगे – सुश्री सत्या शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति

*हमारा उदेश्य है समर्पित भाव से काम करके दिल्ली को साफ सुन्दर और स्वच्छ बनाना है – सत्या शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति

*स्थायी बनने के बाद हम सभी मिलकर विकास के नये आयाम हासिल करेंगे – सत्या शर्मा 11 वोटों के साथ स्थायी समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई। आम आदमी पार्टी के उनके प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार को 7 मत हासिल हुए। वहीं स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा के सुन्दर सिंह ने कब्ज़ा किया उन्होंने आप की मोहिनी जीनवाल को हराया। श्री सुन्दर सिंह को 11 और मोहिनी जीनवाल को 7 वोट मिले। स्थायी समिति के सभी 18 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।

स्थायी समिति के इस महत्वपूर्ण चुनाव में महापौर, राजा इक़बाल सिंह ने पीठासीन अधिकारी के तौर पर अध्यक्ष, स्थायी समिति का चुनाव करवाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को महापौर ने शुभकामनायें दी और कहा कि स्थायी बनने के बाद हम सभी मिलकर विकास के नये आयाम हासिल करेंगे।

निर्वाचन के पश्चात्स सत्या शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पिछले ढाई साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन अब विकास की दिशा में सकारात्मक कार्य किये जायेंगे और इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य है समर्पित भाव से काम करके दिल्ली को साफ सुन्दर और स्वच्छ बनाना है। सुश्री सत्या शर्मा ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। सभा में सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *