‘तारे ज़मीन पर’ के ईशान से लेकर ‘तू धड़कन मैं दिल’ की दिल तक, बच्चों ने हमेशा जीते हैं दर्शकों के दिल

Listen to this article

स्टार प्लस एक बार फिर दिलों को छूने वाली कहानी लेकर आ रहा है अपने नए शो तू धड़कन मैं दिल के साथ। इस इमोशनल कहानी के केंद्र में है एक नन्ही सी बच्ची ‘दिल’, जिसकी ज़िंदगी मासूमियत, हिम्मत और ढेर सारे इमोशंस से भरी हुई है।

‘दिल’ एक खुशमिजाज़, जिज्ञासु और उम्मीदों से भरी छोटी सी बच्ची है — एक प्यारी सी सनशाइन गर्ल। उसके दिल में हिम्मत है और चेहरे पर हमेशा मुस्कान। वो अपने माता-पिता को ढूंढ़ने के सफर पर निकलती है। मुश्किल हालात में भी वो दुनिया को जिस नजर से देखती है, वो हर पल को जादू जैसा बना देता है।

सालों से बच्चों के किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। भला हम सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की ‘मुन्‍नी’ को कैसे भूल सकते हैं, उसकी बोलती आंखें और मासूमियत भरी मुस्कान ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

आमिर खान की 2007 में आई फिल्म तारे ज़मीन पर का ‘ईशान’ आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। इस किरदार ने न सिर्फ डिस्लेक्सिया जैसे मुद्दे को सामने लाया, बल्कि ईशान की क्रिएटिव सोच और मासूमियत से भरे अभिनय ने लाखों लोगों को इंस्पायर किया। कहना होगा कि ईशान का किरदार इंडियन सिनेमा के सबसे ज़्यादा जुड़ाव महसूस कराने वाले किरदारों में से एक बन चुका है।

कुछ कुछ होता है में शाहरुख़ खान की बेटी ‘अंजली’ का किरदार निभाने वाली छोटी अंजली आज भी लोगों की फेवरेट ऑनस्क्रीन चाइल्ड एक्ट्रेस मानी जाती है। वो बिंदास, ज़िद्दी और प्यारी सी लड़की, जो अपने पापा की अधूरी मोहब्बत को दोबारा मिलाने के मिशन पर निकलती है, न सिर्फ़ दर्शकों को खूब पसंद आई, बल्कि पूरी कहानी की सबसे अहम कड़ी भी बनी।

कल हो ना हो में प्रीति जिंटा की छोटी बहन ‘जिया’ का किरदार निभाने वाली बच्ची ने कहानी में मासूमियत और अपनापन घोल दिया था। नैना के परिवार का हिस्सा होते हुए जिया की सच्ची बातें, प्यारी मासूमियत और हल्की-फुल्की मस्ती ने इस इमोशनल कहानी में प्यार और राहत के कुछ खूबसूरत पल जोड़े।

अगर ये वो चाइल्ड एक्टर्स हैं जिन्हें हम सालों से प्यार करते आए हैं, तो अब एक और दिलचस्प किरदार ‘दिल’ तैयार है दर्शकों का दिल जीतने के लिए। तू धड़कन मैं दिल की ‘दिल’ एक बार फिर परदे पर बच्चों वाली मासूमियत, सच्चाई, इमोशन और वो खास चमक लेकर आ रही है, जो हर दिल को छू जाती है।

देखना न भूलिए तू धड़कन मैं दिल, सिर्फ स्टार प्लस पर 23 जून से हर शाम 7 बजे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *