यह भाजपा सरकार के प्रयास हैं की अनेक संवेदनशील स्थानों पर जलभराव होता ही नही है और होता है तो बारिश बंद होते ही उसकी निकासी का काम शुरू हो जाता है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*दिल्ली की जनता भूली नही है की अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही से हर मानसून में अनेक जानें जलभराव में डूबने से या सार्वजनिक स्थल पर करंट लगने से चली जाती थीं – वीरेन्द्र सचदेवा

*खेद का विषय है की “आप” नेता सुश्री आतिशी मार्लेना हों या मनीष सिसोदिया यह सब सत्ता में रहते भी नाला सीवर सफाई एवं जलभराव पर केवल ब्यानबाज़ी करते थे और आज भी कुछ साक्रातमक करने की जगह संवेदनहीनता से ब्यानबाज़ी में लगे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

*मिंटो रोड़ जलभराव कंट्रोल कर सरकार ने दिखाई काम करने की इच्छा शक्ति श्रेष्ठ है — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह भाजपा सरकार के प्रयास हैं की आज दिल्ली में गत वर्ष तक चिन्हित अनेक संवेदनशील स्थानों पर जलभराव होता ही नही है और होता है तो बारिश बंद होते ही उसकी निकासी का काम शुरू हो जाता है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता गत दस साल के मानसून भूली नही है जब थोड़ी से बारिश होते ही दिल्ली पूरे पूरे दिन के लिए जलमग्न हो जाती थी।

दिल्ली की जनता भूली नही है की अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही से हर मानसून में अनेक मासूम जानें जलभराव में डूबने से या सार्वजनिक स्थल पर करंट लगने से चली जाती थीं। दिल्ली वाले राजेन्द्र नगर, पटेल नगर, किराड़ी आदि में गई अनेक मासूम जानों को कभी नही भूलेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल सरकार में जलबोर्ड, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग कोई भी अपने कार्य क्षेत्र के नालों एवं सीवर की सफाई पर ध्यान नही देता था। विपक्ष मे रहते भाजपा हमेशा कहती थी “आप” सरकार की लूट एवं संवेदनहीनता इस स्थिती की जिम्मेदार है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने मात्र 4 माह के अल्प समय में स्थिती को इतना सम्भाला है की आज या तो जलभराव होता नही या होते ही मुख्य मंत्री मंत्री, भाजपा विधायक एवं पार्षद संवेदनशीलता से जल निकासी के लिए कार्य में लग जाते हैं।

मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के प्रयास से 50 साल पुराने मिंटो रोड़ जैसे संवेदनशील जलभराव संकट पॉइंट पर जलभराव कंट्रोल होना दिखाता है की सरकार की काम करने की इच्छा शक्ति श्रेष्ठ है।

खेद का विषय है की “आप” नेता आतिशी मार्लेना हों या मनीष सिसोदिया वह सब सत्ता में रहते भी नाला सीवर सफाई एवं जलभराव पर केवल ब्यानबाज़ी करते थे और आज भी कुछ साक्रातमक करने की जगह संवेदनहीनता से ब्यानबाज़ी में लगे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *