ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की दिलकश केमिस्ट्री और सहज अंदाज़ ने जीता इंटरनेट, यश राज फिल्म्स ने रिलीज किया ‘वॉर 2’ का ग्रूवी रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’

Listen to this article

यश राज फ़िल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवन जावन’ आज रिलीज कर दिया है। यह एक ग्रूवी और रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अब तक के सबसे कूल अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘केसरिया’ की टीम को इस गाने के लिए फिर एक बार एक साथ लाया है।

इस गाने में संगीत दिया है प्रीतम ने, बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसे गाया है रोमांस के बादशाह अरिजीत सिंह ने। ‘आवन जावन’ एक ऐसा ट्रैक बन गया है जो आज के दौर का नया रोमांटिक एंथम कहलाया जा सकता है। इस गाने में फीमेल वोकल्स की जिम्मेदारी युवा और बहुमुखी गायिका निकिता गांधी ने निभाई है।

फिलहाल ‘आवन जावन’ इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण है ऋतिक और कियारा की ज़बरदस्त केमिस्ट्री और दोनों का सहज वाइब, जो दर्शकों के दिलों को सीधे छू रहा है। वाईआरएफ ने इस गाने की रिलीज की घोषणा कल की थी और बताया था कि यह गाना कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें और उनके विशाल फैन बेस को तोहफा होगा। अब जब गाना सामने आ चुका है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘आवन जावन’ पहले ही सुपरहिट बन चुका है।

यहाँ देखें गाना:

वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *