Listen to this article

दिल्ली के जहांगीरपुरी पंजाबी फ्लैटों में गुरुवार रात को अचानक गोलियां चलने से आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया गोलियाँ चलाने वाले बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए। ये तस्वीरें उत्तरी पश्चिमी जिला के महेंद्रा पार्क इलाक़े की पंजाबी कैंप की तस्वीरें हैं। यहाँ पर गुरुवार रात क़रीब साढ़े 9 बजे अचानक दोस्तों का आपसी के झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर जान से मारने के इरादे से गोलियाँ चलाने से भी परहेज़ नहीं किया ग़नीमत यह रही कि गोली किसी के लगी नहीं। बताया जाता है कि कुल तीन गोलियां चलायी गई। गोलिया दिवार और ज़मीन पर जा लगी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार रात क़रीब साढ़े नौ बजे महेंद्रा पार्क इलाक़े के शिकायतकर्ता निखिल सक्सेना जोकि महेंद्रा पार्क संजय नगर का रहने वाला है और उसका दोस्त माणिक उर्फ़ काकू जो कि संजय नगर का रहने वाला है वह और उसका दोस्त माणिक हेलो चाइना फ़ास्ट फ़ूड पर थे। यहाँ पर एक अनमोल नाम का लड़का जोकि जहांगीरपुरी DDA फ़्लैट्स के पंजाबी कैंप ए ब्लॉक में रहता है। दो साथियों के साथ पहुँचे और उनसे लड़ने और मारने लगे। शिकायतकर्ता के दोस्त माणिक उर्फ़ काकू ने जब ये झगड़ा रोकने की कोशिश की तो अनमोल ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दोस्तों का यूज़ विवाद इतना बढ़ गया कि अनमोल और उसके साथी ने पिस्तौलें निकाली और उसे मारने के इरादे के चलते उस पर गोलियां चलायी गई ग़नीमत यह रही कि गोली किसी को लगे नहीं बताया जाता है कि अनमोल निखिल से रंजिश रखता था और उसे लगता था कि निखिल दूसरे लड़कों से बात करता है जिसके चलते अनमोल यह साबो पसंद नहीं करता था। यही विवाद के चलते सारा घटनाक्रम हुआ। बहरहाल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच गई मौक़े पर जाँच पड़ताल कर मामले को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल पर निरीक्षण किया गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर CCTV नहीं लगे हुए थे बहरहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *