Listen to this article

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इन दिनों दिल्ली में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा मुहिम जारी है। दिल्ली पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी का सम्मान करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ घर घर तिरंगा का अभियान शुरू किया है। दिल्ली के टोडापुर में स्थित दिल्ली यातायात पुलिस के मुख्यालय से यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा एक बाइक तिरंगा यात्रा का अभियान शुरू किया। यातायात पुलिस कर्मियों का ये अभियान बाइक तिरंगा यात्रा टोडा पुर में पुलिस मुख्यालय से आरंभ होकर पंजाबी बाग में स्थित पुलिस यातायात प्रशिक्षण से होकर वापस टोडा पुर में सम्पन्न हुई। बता दें कि देश वासियों में देशभक्ति को बढ़ावा देने, यातायात के नियमों को पालन करने हेतु और समुदाय के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए यह ‘तिरंगा बाइक यात्रा आयोजित करी गई। जनता के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर और अपनी साझा राष्ट्रीय पहचान का जश्न मनाकर, स्वतंत्रता का सम्मान उन नागरिकों की सेवा करने हेतु दिल्ली यातायात पुलिस ने तिरंगा यात्रा मुहिम की शुरूआत करी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें की इस विशेष रिपोर्ट में दिल्ली यातायात पुलिस एडिशनल CP सत्यवीर कटारा से हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि एक्सक्लूसिव बात कर जानने का प्रयास किया। यह तिरंगा यात्रा का अभियान और किस तरह से इस तिरंगा यात्रा अभियान को यातायात पुलिस ने पहल करी है। देखिए यह विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *