Listen to this article

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इन दिनों दिल्ली में हर घर तिरंगा घर घर की तिरंगा यात्रा की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र नेगी के आह्वान पर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय चौधरी अज्जू के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ घर घर तिरंगा यात्रा का अभियान शुरू किया गया । पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के कई गलियों से होती हुई। यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से तिरंगा यात्रा के समर्थन में लोगों की उमड़ी भीड़ और लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। ये तिरंगा यात्रा क्षेत्र में पैदल निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रीय लोगों के इलावा कई गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में। यह तिरंगा यात्रा का अभियान और किस तरह से इस तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाते देखा गया। देखिए यह विशेष रिपोर्ट। बता दें कि इस बार तिरंगा यात्रा जोरों शोरों से जारी है और लोग भी इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लोग अपने घरों पर झंडा फहराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *