यह भारत का पहला सैलून है जो पूरी तरह से प्राइवेट केबिन आधारित सर्विस, अल्ट्रा-लक्ज़री माहौल और पेट-फ्रेंडली सुविधा प्रदान करता है। जी हाँ यह रॉवल्स सैलून है। रविवार को गुरुग्राम के प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित इस सैलून का लॉन्च किया है। समारोह की मुख्यातिथि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मौजूदगी में इस अनोखे सैलून का भव्य उद्घाटन किया गया। अपना सबसे एक्सक्लूसिव कॉन्सेप्ट – “बियॉन्ड बाय रॉवल्स”। गुरुग्राम के प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित यह डेस्टिनेशन उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मानते हैं कि ब्यूटी का अनुभव उतना ही एक्सक्लूसिव और पर्सनलाइज्ड होना चाहिए जितना कि शानदार। “लक्ज़री का असली मतलब है प्राइवेसी और पर्सनलाइजेशन” लॉन्च के मौके पर जैकलीन फर्नांडिस ने कहा
“मैंने दुनियाभर में बेहतरीन सैलून देखे हैं, लेकिन ‘बियॉन्ड बाय रॉवल्स’ सचमुच नेक्स्ट लेवल है। यहाँ का हर कोना, हर सुविधा चाहे वह पेट फ्रेंडली केबिन हो या शानदार इंटीरियर्स लक्ज़री की परिभाषा को बदल देता है। यह सिर्फ़ एक सैलून नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसे भारत ने पहले कभी नहीं देखा।” रॉवल्स सैलून के संस्थापक पवन अग्रवाल ने कहा
“जब हमने रॉवल्स की शुरुआत की थी, हमारा सपना था भारत में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्यूटी सर्विस लाना। ‘बियॉन्ड’ उसी सपने का विस्तार है। हर डिटेल प्राइवेट केबिन से लेकर पेट फ्रेंडली पॉलिसी तक हमारी एक्सीलेंस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ़ सर्विस नहीं, बल्कि एक अद्वितीय अनुभव चाहते हैं।” सह-संस्थापक निधि अग्रवाल ने कहा रॉवल्स हमेशा से मानता है कि ब्यूटी और ग्रूमिंग सिर्फ़ एक सेवा नहीं बल्कि एक अहसास है। ‘बियॉन्ड’ उसी सोच का सबसे प्रीमियम रूप है। यह गुरुग्राम का पहला और इकलौता सैलून होगा जो एक्सक्लूसिविटी, प्राइवेसी और क्लास को नए स्तर पर लेकर जाता है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जानने का प्रयास किया तो इस पर उन्होंने क्या कहा ।
बता दें कि रॉवल्स सैलून क्ल के लिए 100% प्राइवेट केबिन पेट फ्रेंडली माहौल, ताकि आपका पालतू भी आपके साथ रह सके अल्ट्रा-प्रीमियम इंटीरियर्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिज़ाइनिंग
पर्सनलाइज्ड कंसल्टेशन और कस्टमाइज़्ड सर्विस पैकेज केवल एलीट क्लाइंट्स के लिए तैयार एक्सक्लूसिव डेस्टिनेशन
रॉवल्स सैलून के बारे में प्रीमियम सैलून अनुभवों के लिए मशहूर रॉवल्स सैलून ने पिछले एक दशक में भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट किए हैं। बेहतरीन स्टाइलिस्ट्स, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और लगातार इनोवेशन के साथ रॉवल्स ने हमेशा ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को भारत में लाने की कोशिश की है। ‘बियॉन्ड बाय रॉवल्स’ उसी विरासत को एक नई ऊँचाई देता है और भारत को दुनिया के टॉप लक्ज़री हब्स के बराबर खड़ा करने का प्रयास है टोटल ख़बरें राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

