रामलीला कमेटियों को सरकार सभी सुविधाएं प्रदान करेगी : रेखा गुप्ता

Listen to this article


देश की प्रख्यात लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से लालकिला मैदान में संपन्न हुआ।
कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार रामलीला मंचन 22 सितंबर से 03 अक्टूबर तक आयोजित होगा तथा दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और सांसद प्रवीण खंडेलवाल के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन, काशी ,मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई।
कमेटी अध्यक्ष
अर्जुन कुमार ने सभी अतिथियों का पटका, स्मृति-चिन्ह और शक्ति का प्रतीक गदा भेंटकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा “लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय है। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि रामलीलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए सभी परमिशन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।
श्री अर्जुन कुमार ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीलाओं के लिए पुलिस लाइसेंस प्रक्रिया समाप्त करना और डीडीए द्वारा मेले हेतु 25–40% ग्राउंड का आवंटन, कलाकारों और आयोजकों के लिए बड़ी राहत है।
इस वर्ष रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा। इस बार बॉलीवुड एवं टीवी जगत के लगभग 60 फिल्मी कलाकार मंचन करेंगे। कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया इस अवसर पर सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद, योगेंद्र चंदोलिया सांसद, श्री विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा,
अशोक गोयल देवरहा विधायक, अनिल शर्मा विधायक, श्री पुरंदीप सिंह साहनी विधायक, पूर्व विधायक, अनिल भारद्वाज पूर्व विधायक, अरविंद गर्ग जिला अध्यक्ष चांदनी चौक, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गणेश वंदना के उपरान्त सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, श्री आरके गुप्ता, प्रवीण गोयल, संदीप भूटानी, गौरव गुप्ता, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, विशाल गुप्ता, प्रवीण सिंघल, अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *