दिल्ली यातायात पुलिस के द्वारा एक अनोखी पहल के तहत ऐसे चालकों को सम्मानित किया गया। जो चालक अपना कार्य ईमानदारी के साथ करते हैं। जिनका पर्यटकों के साथ विशेष नाता रहता है। दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटकों में ड्राइवरों को लेकर जो भ्रांतियां रहती है। वह पैदा ना हो पर्यटकों में अच्छा संदेश जाए। ऐसे क़रीब 18 चालकों को सम्मानित किया गया। हाईवे हीरो ट्रस्ट के चालकों को दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त अजय चौधरी के द्वारा इन सभी चालकों को सम्मानित किया गया। विशेषकर ऐसी चार महिला ड्राइवरों को सम्मानित किया गया जोकि बस , B M डब्ल्यू, ट्रैक्टर ट्राला और एम्बुलैंस चला लेती है। ऐसी चार महिला चालकों को सम्मानित किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने यातायात विशेष आयुक्त अजय चौधरी से इस पूरी मुहिम के बारे में जानने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन 4 महिलाओं से विशेष बातचीत कर उनसे उनकी चालक संबंधी अनुभव जानने का प्रयास किया। किस तरह महिलाएँ अपने घर की ज़िम्मेदारियों के साथ चालक की भूमिका निभाती हैं। आइए देखते हैं। हमारे वरिष्ठ संवाददाता की यह एक्सक्लूसिव बातचीत की विशेष रिपोर्ट।
2025-09-04


