नई दिल्ली : दीपावली पर्व सम्पन्न होने के बाद छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार छठ पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए तैयारियां अच्छे से करी जा रही है। इसकी दो वजहें मानी जा रही है। एक तो बिहार में विधानसभा के चुनाव है और दूसरी तरफ़ दिल्ली में भाजपा की 27 वर्षों के बाद सरकार बनी है। भाजपा पूर्वांचल के लोगों को लुभाने के लिए कई तरह से कोशिश करती रही है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार की यही कोशिश है कि इस बार छठ पूजा में कोई भी व्यवधान पैदा न हों भक्त जनों को परेशानियाँ न हों , घाटों पर साफ़ सफ़ाई हो। यहाँ पर छठी मईया के भक्त जनों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इस बार सरकार एवं जन प्रतिनिधि भी काफ़ी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि इस बार का छठ पूजा का आयोजन कुछ विशेष रहेगा। छठी मइया के भक्त जनों को घाटों पर चाय , पानी व अन्य कई सुविधा मिलेगी। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए बुधवार को ताबड़ तोड़ भलस्वा झील पर निरीक्षण कर दौरा किया गया। इस मौक़े पर सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर , उत्तरी ज़िले के DM, SDM , नगर निगम एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बादली विधानसभा के विधायक द्वारा क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जायज़ा लिया गया। इस दौरे के दौरान कई कमियां नज़र आयी। यहाँ मौक़े पर मौजूद DM ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी आदेश देते हुए कहा कि जो भी समस्या यहाँ पर है उसे जल्द निदान किया जाए। इस मौक़े पर गुलाब सिंह राठौर ने इस दौरे के दौरान कहा कि वह पिछले 28 वर्षों से भलस्वा झील पर छठ पूजा करवाते आ रहे हैं। इस बार छठ पर्व अच्छे से मनाया जाएगा। जो भी झील पर कमियां नज़र आयी हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। इस बार भाजपा की सरकार में सभी त्योहार बढ़िया मनाए जा रहे हैं। छठ पूजा भी बढ़िया से मनायी जाएगी। किसी भी भगत जन को कोई परेशानी नहीं होगी। श्री राठौर के साथ कई छठ पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी यहाँ पर अधिकारियों से समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया। जिस पर आश्वस्त करते हुए कहा गया कि जल्द समस्याओं का निदान किया जाएगा। घाटों को साफ़ सुथरा बनाया जाएगा। सभी तरह की व्यवस्था है जल्द ही ठीक कर ली जाएंगी।
2025-10-23






