दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट वन में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कई दर्जन लोग शामिल हुए। महिलाओं और बुजुर्गों ने विरोध प्रदर्शन कर उनकी समस्याओं को तुरंत निदान करने की माँग क़री। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल मामला ये हैं कि इन लोगों ने बिल्डर को पैसे देकर मकान का फ़्लोर बुक किया था। लोगों का आरोप है कि बिल्डर अब इन्हें बहानेबाज़ी कर टाल मटोल कर रहा है। लोगों से पैसों की माँग लगातार करी जा रही है और दूसरा इन्हें मकान भी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए लोग मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करने उतरे एक बिल्डर के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर लगातार बहानेबाज़ी कर रहा है। पैसे माँगता जा रहा है लेकिन उन्हें मकान बनाने को लेकर जो वादे कर पैसा लिया गया था। उस वादे को पुरा नहीं किया जा रहा है। लगातार बहानेबाज़ी कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों ने गुहार लगाते हुए माँग करी है कि जल्द उनकी सुनवाई कर उन्हें जो वादे किये गये थे निभाइए और उन्हें मकान दिए जाएं। लोगों की माँग है कि बिल्डर तुरंत उन्हें मकान दे नहीं तो वह इससे बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे
बिल्डर माफ़िया की मनमानी से परेशान होकर लोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। सरकार ने बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए कई नियम बनाए है। लेकिन वास्तव में लोग बिल्डर माफ़िया के वादाखिलाफी के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डर के द्वारा उनके साथ धोखा किया जा रहा हैं। नियम और शर्तों के साथ बिल्डर ने वादे किये थे। उन वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं। लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर बिल्डर के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करी। बताया जाता है कि 70 से अधिक प्रभावित परिवारों और निवासियों ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लिया। 10 से अधिक परिवार सीधे तौर पर बिल्डर की वजह से प्रभावित हैं। देखिए बी के न्यूज़ की रिपोर्ट
2025-10-31


