Listen to this article

हरियाणा के गुरुग्राम मानेसर में स्थित ब्रह्म कुमारी के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के 24 वर्ष पूरे होने पर अब पच्चीस वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ हुई। इस अवसर पर रविवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने में ब्रह्म कुमारी के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ किया। यहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने इस केंद्र के समारोह में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करी। ओम शांति रिट्रीट सेंटर स्थापना 24 वर्ष पहले ब्रह्म कुमारी के आध्यात्मिक दृष्टिकोण से हुई थी और अब यह अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने केंद्र के शांति और ध्यान के संदेश की ओर आकर्षित होने वाले वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, प्रशासकों, राजनेताओं जैसे पेशेवरों की विविधता की सराहना की। उन्होंने ब्रह्म कुमारी को दुनिया के सबसे बड़े महिला नेतृत्व वाले आध्यात्मिक संगठन के रूप में उभरने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजयोग और विपश्यना जैसी परंपराएं इस बात के महत्‍व को इंगित करती है कि सच्ची शक्ति और स्पष्टता भीतर से ही उभरती है।उपराष्ट्रपति ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान तथा सभी क्षेत्रों में कर्मयोग को बढ़ावा देने वाली अन्य सामाजिक पहलों में ब्रह्म कुमारी के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं वन तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह तथा ब्रह्म कुमारी के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में ओम शांति रिट्रीट सेंटर निर्देशक बी के आशा मीडिया से बात करते हुए क्या कहा। देखिए यह रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *