Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कुल आठ पार्षद हैं। जिसमें से पाँच पार्षद भाजपा के हैं और तीन आम आदमी पार्टी से हैं। भाजपा के 5 पार्षद में से तीन नॉमिनेटीड हैं। जबकि दो पार्षद जनता के द्वारा चुने गए। मुकुंदपुर वार्ड से पार्षद गुलाब सिंह राठौर जो मौजूदा सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समिति के चेयरमैन भी हैं। बुराड़ी वार्ड से अनिल त्यागी हैं। भाजपा 3 नामित पार्षद संजय त्यागी राजपाल राणा और सागर त्यागी है। तीन आप पार्टी के पार्षद कादीपुर वार्ड से मुनेष देवी, संत नगर वार्ड से रूबी रावत और झरोदा वार्ड से गगन चौधरी है। बुराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको पार्षदों और विधायक को लेकर इतना विस्तार से क्यों बता रहे हैं। दरअसल बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षद बुराड़ी में ग्राम सभा की ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़े, सरकारी ज़मीनों पर क़ब्ज़े और अतिक्रमण को लेकर मध्य जिला के DM से बुधवार को शिकायत दर्ज कराने पहुँचे। बुराड़ी से भाजपा के पाँच में से चार पार्षद शिकायत दर्ज कराने पहुँचे। ये यह पार्षद मुकुंदपुर वार्ड से गुलाब सिंह राठौर जो मौजूदा सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समिति के चेयरमैन भी हैं। बुराड़ी वार्ड से अनिल त्यागी हैं। भाजपा 2 नामित पार्षद संजय त्यागी और राजपाल राणा थे। पाँचवें नॉमिनेटेड पार्षद सागर त्यागी नहीं पहुँचे थे। दरअसल बुराड़ी विधानसभा में ग्राम सभा की ज़मीनों पर अवैध क़ब्ज़े को लेकर वर्षों से जारी अवैध कॉलोनियाँ काटने का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है। कई ग्राम सभा की ज़मीन पर अवैध कॉलोनियां बसा दी गई हैं। कई ग्राम सभा ज़मीनों को उन्हें अवैध तरीक़े से बेचा जा रहा है। इस तरह से बुराड़ी में एक बड़ा मुद्दा अवैध क़ब्ज़े और सड़कों पर अतिक्रमण भी है। इन सभी विषयों को लेकर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के 4 पार्षदों ने दरियागंज में स्थित सेंट्रल जिला के DM ऑफिस शिकायत करने पहुँचे। वर्षों से बिल्डरों का काला कारोबार जारी है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। अब भाजपा पार्षदों के हौसले बुलंद है कि क्षेत्र में ज़मीनों पर हो रहे अवैध क़ब्ज़े , ग्राम सभा की ज़मीन पर अवैध कॉलोनियां बसायी जा रही है। क्षेत्र में बढ़ता हुआ अतिक्रमण, अवैध क़ब्ज़े जैसी तमाम मुद्दों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के चौथी बार विधायक संजीव झा है। मौजूदा सरकार में ज़िला विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं। जिला समिति की बैठक में विधायक भी ग्राम सभा की ज़मीनों पर अतिक्रमण, क़ब्ज़े को लेकर मुद्दा उठा चुके। जिसका नतीजा ढाक के तीन पात रहा। बुराड़ी में बिल्डर माफ़िया धड़ल्ले से कॉलोनियां को काटने में मस्त है। जबकि जन प्रतिनिधियों मुद्दे तो उठा रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई ख़ास क़दम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते हैं बिल्डर माफ़िया की हौसले बुलंद हैं अब देखने वाली बात ये होगी कि भाजपा पार्षदों की शिकायत पर क्या सेंट्रल जिला के DM कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या भाजपा पार्षदों द्वारा दिया गया शिकायत पत्र केवल रस्म अदायगी बनकर रह जाएगा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर, पार्षद अनिल त्यागी नॉमिनेटेड पार्षद राजपाल राना और संजय त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।

आपको बता दें कि क्षेत्र में एक और चर्चा बनी हुई है की अभी हाल में ही विधायक संजीव झा और आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज द्वारा प्रदूषण के मुद्दे को लेकर एक वीडियो बनाया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घेरने का प्रयास किया गया। कहीं यह वजह तो नहीं है भाजपा पार्षदों द्वारा आनन फ़ानन में शिकायत दर्ज कराने विधायक संजीव झा को घेरने का एक मुद्दा मिल गया है। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की सभी भाजपा पार्षद इस तरह की शिकायत लेकर सीधे तौर पर क्षेत्र में ग्राम सभा की ज़मीन पर कब्ज़ा और सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा और क्षेत्र में बढ़ते हुए अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। कहीं विधायक को घेरने या दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा तो नहीं है। यह तो कह पाना मुश्किल है। लेकिन पार्षदों की शिकायत पर अगर कार्रवाई होती है तो क्षेत्र के विकास के लिए एक अच्छी पहल हो सकती है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *