Listen to this article

ताइवान के संस्कृति मंत्रालय और भारत में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 और 13 दिसंबर दिल्ली के वसंत विहार में स्थित पीवीआर प्रिया सिनेमा में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, फिल्म स्क्रीनिंग्स और ताइवान तथा भारत से आमंत्रित फिल्मकारों व मेहमानों के साथ पोस्ट स्क्रीनिंग चर्चा शामिल होंगी, जिसके माध्यम से दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं फिल्म संस्थानों के बीच संवाद और भविष्य के सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में ताइवान की समकालीन सिनेमा और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाली तीन चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण डेमन हंटर्स की विशेष स्क्रीनिंग करी गईं। जो पहली ताइवान–भारत सह निर्मित फीचर फिल्म है। यह फिल्म दोनों देशों के सांस्कृतिक तत्वों को एक साथ लाती है और इसमें क्लासिक बॉलीवुड नृत्य अनुक्रम भी शामिल हैं, जो द्विपक्षीय फिल्म सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फेस्टिवल में शामिल दूसरी महत्वपूर्ण प्रस्तुति ए चीप ओडेसी एक डॉक्यूमेंट्री है, जो दुनिया की अग्रणी सेमीकंडक्टर कंपनी टी एस एम सी की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म वैश्विक तकनीकी उद्योग में ताइवान की निर्णायक भूमिका को रेखांकित करती है और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर उसके प्रभाव की गहरी समझ दर्शकों तक पहुँचाती है।तीसरी फिल्म हंटर ब्रदर्स जो ताइवान की स्वदेशी थीम पर आधारित एक सामाजिक ड्रामा है, परंपरा और आधुनिकता के बीच भावनात्मक तथा सामाजिक तनावों की पड़ताल करती है। दो दिन ताइवान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम
तार तारीखें कुछ इस प्रकार से
12 दिसंबर शुक्रवार को Demon Hunters शो आयोजित किया गया
13 दिसंबर (शनिवार) Hunter Brothers सुबह 10:00 बजे शो होगा
13 दिसंबर (शनिवार) A Chip Odyssey दोपहर 12:00 बजे शो होगा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में Demon Hunters फ़िल्म के अभिनेता और निर्माता इसमें ताइवान के एम्बेसडर ने प्रेस वार्ता में क्या कहा ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *