Listen to this article

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गैंगस्टर आरजू, अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गिरोह से जुड़े अपराधियों की सिलसिलेवार गिरफ्तारियां कर गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब में हुई हाईप्रोफ़ाइल तीन हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने पाँच ख़तरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों का नाम पीयूष पिपलानी, उम्र 28 वर्ष, पिता रोशन लाल, निवासी पंचकुला, हरियाणा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अंकुश सोलंकी, उम्र 23 वर्ष, पिता सुनीत, निवासी पंचकुला, हरियाणा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी कुवरबीर, 30 वर्ष, पुत्र शीतल, निवासी अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। चौथा आरोपी संतोख उर्फ ​​कपिल खत्री, उम्र 29 वर्ष, पिता जसपाल कुमार, निवासी जिला तरनतारन, पंजाब का रहने वाला है। पाँचवाँ आरोपी लवप्रीत सिंह, 26 वर्ष, पिता सुखदेव सिंह, निवासी नारायणगढ़ पंजाब का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में हुई तीन हत्या पहली इंदरप्रीत सिंह पैरी, दूसरी आशु महाजन और तीसरी हरियाणा में हुई राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हत्या इन तीन सनसनीखेज हत्याओं में वांछित हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। इंदरप्रीत सिंह पैरी की हत्या में शामिल अपराधियों में से एक हाल ही में कानून से बचते हुए दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में आया था। गुप्त सूचना मिलने के बाद, आरोपी कुंवरबीर सिंह, कपिल और लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव को रिंग रोड, शांति वन के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वे कुंवरबीर के पुराने आवास की तलाश में आए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कुछ और साथी भी दिल्ली पहुंचने वाले थे। पुलिस की टीम ने दिल्ली के सराय काले खान इलाके बस स्टैंड से आरोपी पीयूष पिपलानी और अंकुश सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि है आरोपी पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ गिरोह बनाने की कोशिश कर रहे थे।
बताया जाता है कि पीयूष पिपलानी पर पहले से ही 6 मामले दर्ज। एक दिसंबर को सेक्टर 26, चंडीगढ़ में हुई इंदरप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी की हत्या में मुख्य शूटर था। दूसरा आरोपी अंकुश सोलंकी, वह इंदरप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और सोनू नोल्टा की हत्या में भी शूटर था। उक्त मामले में उसके नाम पर गैर कानूनी वारंट भी जारी है। तीसरा आरोपी कुवरबीर, वह इंदरप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी की हत्या के मामले में वांछित है। वह उस वाहन का चालक था जिसका पीछा और भागने के दौरान पीयूष और अंकुश ने इंदरप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी की हत्या के लिए किया था। आरोपी पर पहले आधा दर्जन मामले दर्ज है। चौथा आरोपी लवप्रीत सिंह, वह एक सक्रिय अपराधी है जिसे हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था और वह आगे अपराध करने के लिए आरजू और अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर गिरोह के अपने साथियों के साथ जुड़ गया था। आरोपी पर पहले से दो मामले दर्ज।
संतोख उर्फ ​​कपिल खत्री, सितंबर में अमृतसर, पंजाब में लायन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशुतोष महाजन उर्फ ​​आशु की हत्या के मामले में वांछित।
इन गिरफ्तारियों के साथ, इंदरप्रीत सिंह पैरी, आशु महाजन और सोनू नोल्टा समेत की तीन हाईप्रोफ़ाइल हत्याओं में वांछित हमलावरों को पकड़ लिया गया है।
आइए देखते हैं टोटल ख़बरें वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

बहरहाल दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। आरजू, अनमोल बिश्नोई , हैरी बॉक्सर गिरोह से जुड़े अपराधियों की गिरफ़्तारी से बड़ी कामयाबी हासिल करी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *