भारत के स्वर ने लंदन, ब्रिटेन स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। शनिवार, एनआरआई एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय सचिव बी.के. त्यागी और अन्य लोग बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कड़ाके की ठंड में, बांग्लादेश उच्चायोग में सभी हिंदू बांग्लादेशियों के शुभचिंतकों के द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें समान विचारधारा वाले लोगों का समर्थन मिला।
बताया जाता है बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और हिंसा की खबरों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुभचिंतकों के साथ अपनी चिंता व्यक्त करने आए हैं। बताया जाता है कि यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि हर रूप में हो रहे अन्याय के खिलाफ है। बांग्लादेशी अधिकारियों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, गरिमा और समान अधिकारों को सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। मानवाधिकार कभी भी धर्म पर निर्भर नहीं होने चाहिए।”
इस मौक़े पर सुशील डोकवाल एक्का, दर्शन ग्रेवाल, देवेन्द्र त्यागी, विजया दवे, सीएलएलआर जयंती पटेल नीटू सिंह जय शाह सारिका हांडा सुलोचना सेठी अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
2025-12-29


