इन्वेस्टर्स क्लब द्वारा मुरथल में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। नव वर्ष 2026 का स्वागत करते हुए धूमधाम से नववर्ष थोड़ा मनाया गया। दो दिवसीय समारोह में क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लेते हुए ख़ुशी ज़ाहिर करी। एक भव्य पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 110 परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन्वेस्टर्स क्लब अपने मूल मंत्र का “Investment in Health, Happiness & Finance”
के अनुरूप सदस्यों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता एवं वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर ऐसे आयोजनों का आयोजन करता रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व इवेंट चेयरपर्सन प्रवीण नरंग ने किया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के साथ अपने प्रेरणादायक संबोधन में सफलता के पाँच स्तंभों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को नई ऊर्जा प्रदान करी। क्लब के महासचिव राजीव मित्तल के कुशल समन्वय से पूरा कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
4 जनवरी को आयोजित योग सत्र का संचालन जगदीश मोदी ने किया, जिसमें उन्होंने उपयोगी स्वास्थ्य सुझाव दिए। साथ ही उनकी तत्काल स्वयं रचित कविताएँ एवं भजन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम में खेल, तंबोला, संगीत, नृत्य तथा सदस्यों द्वारा गीत व कविताओं की प्रस्तुतियाँ हुईं। इस मौक़े पर सुशीला किला, स्नेह कनोडिया एवं सोनल गोयल द्वारा अत्यंत रोचक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित तंबोला खेल को सभी ने खूब सराहा। महिलाओं की उपस्थिति एवं सहयोग ने पूरे आयोजन को और अधिक स्नेहपूर्ण एवं सुचारु बनाया।
श्रीमती रुचि गोयल, श्रीमती ऋचा मित्तल एवं श्रीमती दीपा नरंग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में पृष्ठभूमि से दिया गया सहयोग आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा। मेघा गुप्ता द्वारा महिलाओं को भेंट किए गए सुंदर कैंडल बॉक्स उपहार सभी के लिए एक सराहनीय एवं भावपूर्ण पहल रही।
इन्वेस्टर्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, उमा शंकर, सी. एल. अग्रवाल एवं हरीश अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। क्लब के कोषाध्यक्ष संजय जैन ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इन्वेस्टर्स क्लब के अध्यक्ष संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा, इन्वेस्टर्स क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य, खुशहाली और वित्तीय सशक्तिकरण तीनों क्षेत्रों में सदस्यों के जीवन को समृद्ध बनाना है। नववर्ष 2026 में भी हम ऐसे सार्थक और सकारात्मक आयोजनों के माध्यम से आपसी जुड़ाव को और मजबूत करेंगे।”
कार्यक्रम उत्साह, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आइए देखते हैं दिल्ली मिरर न्यूज़ की रिपोर्ट में
2026-01-05


