Listen to this article

राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित प्यारेलाल भवन में ‘आर्टिज़न आर्ट गैलरी’ में ‘9वीं आर्ट एन आर्ट’ राष्ट्रीय स्तर की समूह प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। नव श्री आर्ट एंड कल्चर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. उर्वशी मित्तल और डॉ. प्रभु मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ परंपरागत रूप से रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने गैलरी का भ्रमण कर देश भर से आए कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
यह प्रदर्शनी 16 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगी, जिसमें ड्राइंग, पेंटिंग, डिजिटल आर्ट, इलस्ट्रेशन, मूर्तिकला, प्रिंट मेकिंग, फोटोग्राफी और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। नव श्री आर्ट एंड कल्चर ऑर्गनाइजेशन हिमांशु मनोचा के कुशल नेतृत्व में संचालित यह संस्था पिछले कई वर्षों से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री मनोचा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नए और अनुभवी कलाकारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है ताकि उनकी कला को सही पहचान मिल सके। यह प्रदर्शनी आगामी 22 जनवरी तक आम जनता और कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में मुख्य अतिथि एवं समारोह के आयोजकों ने क्या कहा देखते हैं यह विशेष रिपोर्ट में ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *