Listen to this article

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में ‘मेटामोरफ़ोसिस क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ; अदिति गोवित्रिकर, महिमा मकवाना और सयाली भगत ने की शिरकत

वास्थ्य और सौंदर्य के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, दिल्ली के प्रमुख क्षेत्र सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार को ‘मेटामोरफ़ोसिस क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया। दावा किया जाता है यह क्लिनिक त्वचा, बाल, लेजर और बॉडी ट्रीटमेंट के लिए बेहतरीन कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस विशेष उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियाँ अदिति गोवित्रिकर, महिमा मकवाना और सयाली भगत उपस्थित रहीं, जिन्होंने क्लिनिक का औपचारिक अनावरण एवं उद्घाटन किया।
क्लीनिक की संस्थापक, डॉ. नेहा सचदे ने इस अवसर पर कहा कि मेटामोरफ़ोसिस क्लिनिक का लक्ष्य व्यक्तिगत देखभाल और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें विश्व स्तरीय सौंदर्य उपचार प्रदान करना है जो की किफ़ायती भी होती हैं।
यह क्लिनिक त्वचा, बाल और शरीर के लिए बेहतरीन कॉस्मेटिक समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता रखता है, जहाँ अत्याधुनिक लेजर तकनीक और आधुनिक उपचार सुविधाओं के माध्यम से ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव मिलता है। सफदरजंग एन्क्लेव स्थित यह क्लिनिक आधुनिक डर्मेटोलॉजी और सौंदर्य सेवाओं के संगम के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। इस भव्य इवेंट में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया और क्लिनिक के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाली सुविधाओं की भी सराहना करी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में क्लीनिक की संस्थापक, डॉ. नेहा सचदे एवं अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर, महिमा मकवाना और सयाली भगत से विशेष बातचीत कर जानने का प्रयास किया। उन्हें क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कैसा लगा और वह क्या संदेश देना चाहते हैं। देखिए यह विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *