Listen to this article

बाहरी उत्तरी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने कुख्यात सोनू दरियापुर गिरोह के सक्रिय जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अत्याधुनिक हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
16 जनवरी, की रात लगभग 10:10 बजे, विशेष स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा और एसीपी/ऑपरेशन्स द्वारा एक विशेष दल का गठन किया। इस दल में एसआई डिम्पी, हेड कांस्टेबल आशा राम, हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल सचिन शामिल थे। यह दल बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी, के पर्यवेक्षण और निगरानी में तथा उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह, के नेतृत्व में तैनात किया गया था। दल ने मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर तीनों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। तुरंत, नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। इस अभियान के परिणामस्वरूप गिरोह के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों का नाम रजत उर्फ ​​गब्बरू, पुत्र राज किशोर, निवासी मकान संख्या H-43, जैन कॉलोनी, प्रहलादपुर, बांगर, दिल्ली, आयु 22 वर्ष। दूसरा आरोपी अनुराग उर्फ ​​हनी, पुत्र स्वर्गीय सतीश, निवासी 1-153, जैन कॉलोनी, बरवाला के पास, दिल्ली, आयु 22 वर्ष। तीसरा आरोपी सुशील बिष्ट उर्फ ​​पवन उर्फ ​​पहाड़ी, पुत्र नरेंद्र, निवासी फ्लैट नंबर 26, ब्लॉक-सी, डीडीए फ्लैट्स, सेक्टर-34, रोहिणी, उम्र लगभग 27 वर्ष है। चौथा आरोपी आर्यन, पुत्र सतीश कुमार, निवासी मकान नंबर 248, यूको बैंक के पास, प्रहलादपुर, बांगर, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष है।बताया जाता है कि चारों आरोपी सोनू दरियापुर गिरोह के कट्टर सदस्य हैं। वे रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिलों के व्यापारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली का रैकेट चला रहे थे। उनके आपराधिक रिकॉर्ड में लूटपाट, छीना-झपटी और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से दो अत्याधुनिक .32 बोर पिस्तौल (मैगजीन सहित), दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस (देसी पिस्तौल से), दो जिंदा कारतूस (एक .32 बोर पिस्तौल से)
पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *