बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने 40 की लूट के एक ऐसे मामले को सुलझाया है । यह लूट की वारदात की एक कहानी किसी एक फ़िल्मी स्टाइल से कम नहीं है। यानी अगर किसी ने पैसा देना है एक हाथ से पैसा दे दिया और दूसरे हाथ से पैसे लूट लिया। अब आप ये सुन कर हैरान ज़रूर हो रहे होंगे कि ये क्या बात पैसा दे भी दिया और पैसा लूट भी लिया। दरअसल मामला 20 जनवरी का यहाँ शाहबाज़ डेरी इलाक़े में पुलिस को 40 लाख की लूट की वारदात की सूचना मिलती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू करी तो लूट की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला ख़ुलासा सामने आया। यानी जिस व्यक्ति को पैसा देना था। पैसा दे दिया गया। उसके तुरंत बाद पैसा देने वाले व्यक्ति ने एक ऐसी साज़िश रचकर अपने साथियों के साथ उस पैसे को लूट लिया। उसी पैसे की लूट की वारदात में बदल दिया। उसने पैसा दे भी दिया और तुरंत अपने साथियों के साथ तो उस पैसे को लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
जांच से पता चला कि यह डकैती कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि पीड़ितों के सहयोगियों द्वारा रची गई एक पूर्व नियोजित साजिश थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है पकड़े गए आरोपियों का नाम
अमित अग्रवाल उर्फ सोनू, पिता दया सिंह, निवासी बुध विहार फेज I, दिल्ली, उम्र 42 वर्ष, (षड्यंत्र का मुख्य सूत्रधार)
दूसरा आरोपी सुरेंद्र सिंह, पिता शिवराज सिंह, निवासी बेगमपुर, दिल्ली, उम्र 41 वर्ष (अपराध में प्रयुक्त वाहन का चालक) तीसरा आरोपी वीरेंद्र कुमार उर्फ बोबी, पिता सीता राम, निवासी बुध विहार फेज I, दिल्ली, उम्र 54 वर्ष (सक्रिय रूप से शामिल; स्कूटी पर सवार होकर पीड़ित को बंदूक की नोक पर लूटा) चौथा आरोपी पवन शर्मा, पिता लक्ष्मी नारायण, निवासी संजय नगर, गाजियाबाद (यूपी), उम्र 46 वर्ष (अमित अग्रवाल का साथी; स्कूटी पर सवार होकर लूट में सक्रिय रूप से शामिल)। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।
बहरहाल पुलिस ने 40 लाख की एक बड़ी गुप्त डकैती को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। घटना के 48 घंटों के भीतर, पुलिस ने न केवल मास्टरमाइंड सहित चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया, बल्कि लूटी गई पूरी राशि, एर्टिगा कार,
स्कूटी, नीले रंग का बैग जिसमें नकदी थी
पीड़ित की पहचान आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ आरसी/02 एसबीआई कार्ड (नकदी सहित लूटा गया)
भी बरामद कर ली। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।
(हरेश्वर स्वामी), आईपीएस
पुलिस उप आयुक्त,
बाहरी उत्तरी जिला, दिल्ली


