Listen to this article

ये हैं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और दिल्ली की कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल। 40 वर्षों तक क्षेत्र में सक्रिय राजनीति से जाने जाने वाले मंगत राम सिंघल का नाम आज भी पूरी विधानसभा में एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता है, बुज़ुर्गों से लेकर युवाओं में अक्सर यह नाम चर्चा में बना रहता है। पिछले कुछ वर्षों से जानकारों का ऐसा मानना है कि आदर्श नगर विधानसभा में कांग्रेस अब निष्क्रिय है, क्योंकि कुछ नेता कांग्रेस छोड़ के जा चुके हैं और कुछ चुनाव हार कर ग़ायब हो चुके हैं।
आदर्श नगर में मंगत राम सिंघल ने अपने पोते शिवांक सिंघल को अपनी पिछले 50 साल की राजनीतिक विरासत को सौंपते हुए ऐलान किया की जिस तरह उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा करी आज हर जुबाँ पर मंगत राम सिंघल का नाम क़ायम है। ठीक उसी तरह उनके पदचिन्हों पर चल कर उनके पोते शिवांक सिंघल को भी ऐसे कार्य करने की सलाह दी गई की उनके पोते जनता के बीच में रहे और जनता की सेवा करें।
दरअसल रविवार को केवल पार्क में स्थित जनता भवन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया था, और दूसरा धीर पुर ब्लॉक के बुजुर्ग लोगों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह के साथ ही कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान जारी है। जिसके तहत महिलाओं और युवाओं को संगठन का उनके पद के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। सबसे बड़ी बात क्षेत्र के बुजुर्गों का शॉल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया गया। यहाँ आए हर बुज़ुर्ग को शिवांक सिंगल ने शॉल उड़ाकर बुजुर्गों को सम्मानित किया और बुजुर्गों ने भी शिवांक सिंगल को आशीर्वाद देते हुए उन्हें राजनीति में कामयाबी का आशीर्वाद दिया और लोगों से भी अपील करेगी क्षेत्र में युवा चेहरे को आगे बढ़ाया जाए। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण समारोह पर टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने इस मौक़े पर जब दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल और युवा कांग्रेस नेता शिवांक सिंघल विशेष बात कर जानने का प्रयास किया कितने बुजुर्गों को सम्मानित किया गया और कितने संगठन के पदाधिकारी क्यों की नियुक्ति पत्र बाँटे गए हैं देखते है यह विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *