देश में 77वें गणतंत्र दिवस पर जगह जगह ध्वजारोहण किए गए। सोमवार को आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के कार्यालय में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान साथ समारोह सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत देश वासियों को रामबीर चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के बाद मिठाई भी वितरण करी गई। यहाँ मौजूद सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौक़े आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी के सचिव राहुल चौहान के इलावा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत लोग उपस्थित थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान से 77वें गणतंत्र दिवस पर उनकी प्रतिक्रिया जानी और पिछले 76 वर्षों से गणतंत्र दिवस को लेकर वह आज कैसे देखते हैं। इसके साथ ही जनगणना में जातीय कॉलम नहीं होना और UGC के मुद्दे पर जानने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने उत्तर देते हुए कया कहा। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट मे।
2026-01-26


