देश में 77वें गणतंत्र दिवस पर जगह जगह ध्वजारोहण किए गए। इसी कड़ी में दिल्ली के थाना महिन्द्रा पार्क में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता थाना महेंद्रा पार्क के SHO विजय शनवाल और समारोह के संयोजक भाजपा युवा नेता आनंद नेगी और समाजसेवी सुनीता नेगी के द्वारा करी गई। समारोह के मुख्यातिथि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार भाटिया थे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान साथ समारोह सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के बाद नन्हें मुन्ने बच्चों को आनंद नेगी और सुनीता नेगी के द्वारा स्टेशनरी के समान और स्कूल बैग भी बाँटे गए। यहाँ मौजूद सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।
यहाँ आए नन्हें मुन्ने बच्चों ने ख़ूब कहानियाँ सुनाई और कई बच्चों ने अपने तरीक़े से सवाल पूछने पर मज़ेदार और रोचक जवाब दिए। जिससे यहाँ पर पूरा माहौल ख़ुशनुमा हो गया। यहाँ पर आए अतिथियों का मन मोह लिया है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता की इस रिपोर्ट में 77वें गणतंत्र दिवस पर थानाध्यक्ष विजय शानवाल, मुख्य अतिथि राजकुमार भाटिया , युवा भाजपा नेता आनंद नेगी और समाज सेविका सुनीता नेगी ने क्या कहा देखिए इस विशेष रिपोर्ट मे।
2026-01-26


