महिला सशक्तिकरण और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ‘शी-कनेक्ट्स’ और ‘ही-कनेक्ट्स’ द्वारा शनिवार, को दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका में एक भव्य ‘नेटवर्किंग मीट’ का सफल आयोजन किया गया। आयोजक अंजू हांडा की अनूठी पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अनुभवों को साझा कर सकें और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा समर्थित इस समारोह में न केवल अनुभवी प्रोफेशनल्स बल्कि उभरते हुए ‘मेनप्रेन्योर्स’ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग और भविष्य की व्यापारिक संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। अंजू हांडा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच आज के समय की बड़ी जरूरत हैं, जहाँ ‘वूमेन ऑफ सब्सटेंस’ और प्रतिभावान युवा मिलकर समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
आयोजन के दौरान उपस्थित मेहमानों ने नेटवर्किंग के साथ-साथ ज्ञानवर्धक सत्रों का आनंद लिया। रेडिसन ब्लू का शानदार वातावरण और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के “ऑलवेज यू फर्स्ट” के दर्शन ने इस मीट को और भी प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया, जिससे आने वाले समय में नवाचार और विकास के नए द्वार खुल सकें।
2026-01-31


